फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia says killed Ukrainian soldiers in retaliation for the death of 63 of its soldiers killed in Donetsk

World News: रूस ने माकीव्का का बदला लिया दोनेस्क में 130 यूक्रेनी सैनिक मारे

Wed, 04 Jan 2023 05:57 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खारकीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खारकीव Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 05:57 AM IST
सार

सबसे ज्यादा 90 यूक्रेनी क्रासनोय, पेत्रोव्स्कोए, नेवेल्स्कोए, जॉर्जियेवका और पोबेडा पर हुए हमलों में मारे गए।
 

विज्ञापन
Russia says killed Ukrainian soldiers in retaliation for the death of 63 of its soldiers killed in Donetsk
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस ने यूक्रेनी हमले में दोनेस्क के माकीव्का में मारे गए अपने 63 सैनिकों की मौत का बदला लेते हुए दोनेस्क में अलग-अलग जगहों पर 90 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है। रूसी वायु सेना ने बताया कि सबसे ज्यादा 90 यूक्रेनी क्रासनोय, पेत्रोव्स्कोए, नेवेल्स्कोए, जॉर्जियेवका और पोबेडा पर हुए हमलों में मारे गए। इसके अलावा जोलोताया नीवा और नोवोदोनेस्कोये में 30 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। इसके अलावा शेष यूक्रेनी सैनिकों को खारकीव में ढेर करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, लाहौर से करीब 375 किमी दूर खानेवाल में रेस्टोरेंट में दोपहर के भोजन के लिए गए डिप्टी डायरेक्टर नवीद सादिक और इंस्पेक्टर नासिर अब्बास पर दो आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं।  
विज्ञापन


लोगों को कोविड की स्थिति को कमतर दिखा रहा चीनी मीडिया
चीन के लोगों को स्थानीय मीडिया कोविड की मौजूदा स्थिति को कमतर दिखा रहा है। मीडिया की खबरों के मुताबिक चीन में कोविड का खास असर नहीं है। यहां लोगों को कहा जा रहा है, कोविड से बहुत कम मामलों में व्यक्ति बीमार होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से फिर संक्रमण व कोविड से मौत की सही जानकारी देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-अमेरिका संबंध करेंगे 21वीं सदी को परिभाषित : रो खन्ना
अमेरिका सांसद रो खन्ना ने सोमवार को कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध 21वीं सदी को परिभाषित करेंगे। उन्होंने भारत के उदय के बारे में न्यूयॉर्क टाईम्स में विस्तार लिखा। उन्होंने लिखा कि भारत तमाम विरोधाभास के बाद भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की बहुलतावादी विशेषताएं इसे विशेष रूप से कामयाब बनाती हैं। उन्होंने अपने आलेख में विदेश मंत्री एस जयशंकर के हवाले से लिखा, यूक्रेन में युद्ध के प्रभाव से एक पश्चिम के प्रभाव वाली विश्व व्यवस्था अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है, जिसे बहुविकल्पी दुनिया द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना है। जहां देश अपनी विशेष नीतियों और वरीयताओं और हितों का चयन करेंगे। 


नेपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में भारतीय गिरफ्तार
भारत के एक 23 वर्षीय युवक को नेपाल में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस ने बताया, पश्चिमी नेपाल के अर्घखांची जिले में मंगलवार को हरियाणा के सुशांत सिंह को 60 वर्षीय राधा थापा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थापा का शव रविवार को जंगल से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया, सुशांत भी जंगल में छिपा मिला, लिहाजा उसे हत्या आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed