फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia says it destroyed three Ukrainian drones, which tried to strike facilities in Moscow

Russia-Ukraine War: रूस का आरोप, यूक्रेन ने मॉस्को पर हमले के लिए भेजे ड्रोन; रक्षा बलों ने मार गिराए

Wed, 23 Aug 2023 10:19 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 23 Aug 2023 10:19 AM IST
सार

रूस की रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार तड़के यूक्रेन ने मॉस्को पर हमला करने की कोशिश की, जिसे विफल कर दिया गया। हमलों में तीन ड्रोन शामिल थे। 
 

विज्ञापन
Russia says it destroyed three Ukrainian drones, which tried to strike facilities in Moscow
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस-युक्रेन युद्ध लगातार जारी है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस क्रम में, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने उन तीन यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जिन्होंने मॉस्को में हमला करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

 


इन क्षेत्रों को बनाया निशाना

रूस की रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार तड़के यूक्रेन ने मॉस्को पर हमला करने की कोशिश की, जिसे विफल कर दिया गया। हमलों में तीन ड्रोन शामिल थे। आगे बताया गया कि दो ड्रोन क्रमशः मोजाहिस्की और  खिमकिंस्की जिलों में हवाई सुरक्षा द्वारा नष्ट कर दिए गए, जबकि तीसरा ड्रोन नियंत्रण खो बैठा। बाद में, ड्रोन मॉस्को सिटी परिसर में निर्माणाधीन इमारत से टकरा गया।

विज्ञापन

कोई हताहत नहीं

मंत्रालय ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने सोशल मीडिया पर पहले दावा किया था कि वायु रक्षा बलों ने मॉस्को क्षेत्र के मोजाहिस्की जिले में एक ड्रोन को मार गिराया था, जबकि एक अन्य ड्रोन मॉस्को सिटी परिसर में निर्माणाधीन इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हमले

उन्होंने कहा कि टीमों को मौके पर भेज दिया गया है। इससे पहले सोमवार को भी यूक्रेन के एक ड्रोन ने रूस के बेलगोरोड इलाके में हमले की कोशिश की थी। वहीं, राजधानी मॉस्को पर रविवार भोर में हुए लगातार ड्रोन हमलों ने रूस को हिला दिया था।आलम यह रहा कि रूस को आनन-फानन में चार में से एक हवाईअड्डे को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। इन हमलों में एक व्यक्ति भी घायल हुआ था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे यूक्रेन की तरफ से किया गया आतंकी हमला करार दिया था। 



मंत्रालय ने कहा था कि तीन ड्रोन ने शहर को निशाना बनाया था। इनमें से एक को मॉस्को क्षेत्र में रक्षा प्रणाली ने मार गिराया था, जबकि दो अन्य को जाम कर दिया गया और वे दोनों मॉस्को सिटी बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में क्रैश हो गए थे। इस हमले की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में क्षतिग्रस्त एक गगनचुंबी इमारत दिखाई दे रही थी। इन हमलों में मॉस्को सिटी जिले के दो भवनों को नुकसान पहुंचा, जबकि एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था। ताश एजेंसी के अनुसार, इसके चलते वनुकोवो हवाईअड्डे पर करीब एक घंटे तक विमानों की आवाजाही बंद रही थी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed