{"_id":"5c52ecccbdec224c974d0660","slug":"russia-said-that-there-was-no-progress-on-the-nuclear-treaty-before-the-deadline","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु संधि पर अमेरिका और रूस में तनाव जारी, कूटनीतिज्ञों ने जताया दुख","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
परमाणु संधि पर अमेरिका और रूस में तनाव जारी, कूटनीतिज्ञों ने जताया दुख
Thu, 31 Jan 2019 07:29 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, मास्को
भाषा, मास्को
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
रूस अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के एक कूटनीतिज्ञ ने गुरुवार को कहा कि रूस और अमेरिका के बीच अहम हथियार नियंत्रण संधि को बचाने के लिये हो रही वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई है। अमेरिका के इस सप्ताह के अंत तक इस संधि से वापसी शुरू करने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
बीजिंग में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों की बैठक से इतर रूसी और अमेरिकी अधिकारियों की यह बैठक हुई। इस बैठक में मध्यम दूरी परमाणु शक्ति(आईएनएफ) संधि के भविष्य को लेकर चर्चा हुई। इस संधि पर अमल करने को लेकर रूस और अमेरिका के बीच तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
रुसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने हथियार नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिये उप विदेश मंत्री एंड्रिया थोम्पसन के साथ मुलाकात के बाद कहा कि दुर्भाग्य से कोई प्रगति नहीं हुई। अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि रूस ने अगर अपनी भू-आधारित प्रक्षेपास्त्र प्रणाली 9एम729 को नष्ट नहीं किया तो वह दो फरवरी से इस संधि से वापसी की छह महीने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
अमेरिका का कहना है कि यह शीत-युद्ध के दौर की संधि का उल्लंघन करती है। सरकारी एजेंसी आरआईए नोवोस्ती की खबर के अनुसार, रयाबकोव ने अमेरिकी की स्थिति को वस्तुत: कठिन, चेतावनी सरीखी और विध्वंसक करार दिया।
रयाबकोव ने कहा कि हमनें कोई प्रगति नहीं की। हम यह न सिर्फ दुख से कह रहे हैं, बल्कि संधि के भविष्य और यूरोपीय व अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिये गहरी चिंता भी है।