{"_id":"6330dd464aefaa66014524db","slug":"russia-said-attacks-will-be-stopped-only-after-formation-of-friendly-government-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine News: रूस ने कहा-यूक्रेन में मित्र सरकार बनने के बाद ही रोके जाएंगे हमले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia-Ukraine News: रूस ने कहा-यूक्रेन में मित्र सरकार बनने के बाद ही रोके जाएंगे हमले
Mon, 26 Sep 2022 04:29 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, न्यूयॉर्क/मास्को/कीव।
एजेंसी, न्यूयॉर्क/मास्को/कीव।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Sep 2022 04:29 AM IST
सार
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को रूस नहीं, बल्कि अमेरिका व उसके सहयोगी मिलकर कमजोर बना रहे हैं।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन युद्ध।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस ने यूक्रेन पर अपने हमलों का बचाव करते हुए साफ कहा कि कीव में मित्र सरकार बनने पर ही ये हमले रोके जाएंगे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में अपने कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों में जबरन जनमत सर्वेक्षण कराने का बचाव भी किया। लावरोव ने कहा कि यूक्रेन के इन इलाकों मे रूसी भाषियों पर अत्याचार किए जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जो हिस्से और लोग रूस में शामिल होंगे, उनकी हर हाल में पूरी सुरक्षा की जाएगी। यूक्रेन के जरिये पश्चिमी देशों ने रूस के पास सैन्य कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं छोड़ा था। इस हालात में रूस को पश्चिमी देशों ने जबरन घसीटा। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को रूस नहीं, बल्कि अमेरिका व उसके सहयोगी मिलकर कमजोर बना रहे हैं।
विज्ञापन
रूस में मची है भगदड़
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को तीन लाख फौजी यूक्रेन भेजने का एलान किया, जिसके बाद से रूस में भगदड़ मची है। तमाम युवा रूस से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें जबरन सेना में शामिल किए जाने का डर है।
विज्ञापन
यूक्रेन और रूस दोनों ने रविवार को एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया। यूक्रेनी सेना ने कहा कि रूस ने बीते 24 घंटे में कई नागरिक ठिकानों को भी निशाना बनाया। वहीं, रूस ने कहा कि यूक्रेनी बलों में खेरसान में एक होटल पर हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।