{"_id":"5f3e5bca0aeffc4bdd7ea0fd","slug":"russia-s-opposition-leader-alexei-navalny-poisoned-emergency-landing-of-aircraft-admitted-to-icu","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के विपक्षी नेता नवलनी को जहर दिया गया, विमान की आपात लैंडिंग, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस के विपक्षी नेता नवलनी को जहर दिया गया, विमान की आपात लैंडिंग, आईसीयू में भर्ती
Thu, 20 Aug 2020 04:47 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, मॉस्को
पीटीआई, मॉस्को
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
एलेक्सी नवलनी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी विमान यात्रा के दौरान कथित रूप से जहर देने की वजह से बीमार हो गए हैं। उन्हें साइबेरिया में अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में वेंटिलेटर पर रखा गया है। बृहस्पतिवार को उनकी प्रवक्ता किरा यारमीश ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी नवलनी जब साइबेरिया के शहर तोमस्क से हवाई जहाज से मॉस्को लौट रहे थे तब वह बीमार पड़ गए।
विज्ञापन
यारमीश ने ट्वीट किया, ‘ओमस्क में विमान की आपात लैंडिंग कराई गई, नवलनी को जहर दिया गया है।’ उन्होंने ‘इको मोस्कवी’ रेडियो स्टेशन को बताया कि नवलनी को पसीना आ रहा था और उन्होंने मुझसे बात करने को कहा ताकि वह आवाज पर ध्यान केंद्रित कर सके। इसके बाद वह शौचालय गए जहां वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
यारमीश ने कहा कि नवलनी को सुबह चाय के साथ विषैला पदार्थ दिया गया होगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘डॉक्टरों का कहना है कि किसी गर्म पदार्थ के साथ जहर दिया गया।’ प्रवक्ता ने बताया कि नवलनी की टीम ने अस्पताल में पुलिस को बुलाया है। रूस की सरकारी संवाद एजेंसी ने अस्पताल के मुख्य डॉक्टर के हवाले से बताया कि विपक्षी राजनीतिज्ञ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले साल भी प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें जेल से अस्पताल लाया गया था और उनकी टीम ने जहर दिए जाने का शक जाहिर किया था। डॉक्टरों ने गंभीर एलर्जी होने का हवाला देते हुए अगले दिन अस्पताल से छुट्टी देकर उन्हें वापस जेल भेज दिया था।
निशाने पर रहे हैं पुतिन के विरोधी
हाल के सालों में रूस की राजनीति में बार बार जहर दिए जाने के मामले सामने आए हैं। कई बार ऐसे हमलों के जरिए राष्ट्रपति पुतिन के विरोधियों को ही निशाना बनाया गया है। पिछले साल नवालनी ने दावा किया था कि प्रदर्शनों के बाद जब उन्हें जेल में डाला गया तो वहां उन्हें जहर दिया गया। मध्य मॉस्को में प्रदर्शनों के बाद नावालनी को एक हजार लोगों के साथ हिरासत में लिया गया था।
कई बार हिरासत में लिया गया
44 साल के नवालनी देश के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चला रहे हैं। वे 2018 के राष्ट्रपति चुनाव में पुतिन को टक्कर भी देना चाहते थे, लेकिन उन्हें चुनाव में हिस्सा नहीं लेने दिया गया। नवालनी को कई बार हिरासत में लेने की खबरें भी आती रही हैं। 2017 में कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर एंटीसेप्टिक डाल दिया था, जिससे उनकी एक आंख को नुकसान हुआ।