{"_id":"654ae43034b37b8a670046c8","slug":"russia-pulled-out-cold-war-era-security-treaty-held-america-biggest-responsible-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: शीतयुद्ध काल की सुरक्षा संधि से बाहर हुआ रूस, अमेरिका को ठहराया सबसे बड़ा जिम्मेदार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: शीतयुद्ध काल की सुरक्षा संधि से बाहर हुआ रूस, अमेरिका को ठहराया सबसे बड़ा जिम्मेदार
Wed, 08 Nov 2023 06:58 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Wed, 08 Nov 2023 06:58 AM IST
सार
संधि का लक्ष्य पारस्परिक सीमाओं पर या उसके पास सैनिकों को जमा करने से शीत युद्ध के प्रतिद्वंद्वी देशों को रोकना था। संधि पर नवंबर 1990 में हस्ताक्षर किए गए थे लेकिन इसके दो साल बाद तक इसका पूर्ण अनुमोदन नहीं किया गया था।
विज्ञापन
पुतिन
- फोटो : Twitter @MissJacque_line
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस शीतयुद्ध के दौर के एक अहम सुरक्षा समझौते से खुद के बाहर होने का इरादा जाहिर करने के आठ साल बाद मंगलवार को इससे अलग हो गया। ‘यूरोप में पारंपरिक सशस्त्र बल संधि’ की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से निंदा करते हुए प्रस्तावित विधेयक को रूसी संसद ‘ड्यूमा’ के दोनों सदनों की ओर से मंजूरी दिए जाने के बाद यह घटनाक्रम हुआ।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि संधि से औपचारिक रूप से बाहर होने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसने अमेरिका और इसके सहयोगी देशों को अपने इस कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा, हमने यूरोप में पारंपरिक शस्त्र नियंत्रण की व्यवहार्यता को बहाल करने के तरीकों पर वार्ता के लिए द्वार खुले रखे थे। लेकिन हमारे विरोधियों ने इस अवसर का लाभ नहीं उठाया।
विज्ञापन
संधि का लक्ष्य पारस्परिक सीमाओं पर या उसके पास सैनिकों को जमा करने से शीत युद्ध के प्रतिद्वंद्वी देशों को रोकना था। संधि पर नवंबर 1990 में हस्ताक्षर किए गए थे लेकिन इसके दो साल बाद तक इसका पूर्ण अनुमोदन नहीं किया गया था। रूस-अमेरिकी भागीदारी वाले शीत युद्ध के दौर की कई बड़ी संधियों में से यह एक है।
विज्ञापन