फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia praised India presidency of G20 summit its productive and decisive

G20: रूस ने की भारत के जी20 शिखर सम्मेलन अध्यक्षता की तारीफ, कहा- यह बेहद उत्पादक और निर्णायक

Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मास्को Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
सार

वर्चुअल शिखर सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि वास्तव में यूक्रेनी मुद्दे पर स्थिति अलग-अलग है। विभिन्न देशों ने अलग-अलग वाक्यांशों का इस्तेमाल किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी अपनी बात रखी। राष्ट्रपति को सुना गया। राष्ट्रपति ने दूसरों को सुना।

विज्ञापन
Russia praised India presidency of G20 summit its productive and decisive
Vladimir Putin - फोटो : Social Media

विस्तार

जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के कारण दुनिया भर में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ हो रही है। इस बीच एक बार फिर रूस ने नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन की तारीफ की। रूस के राष्ट्रपति आवास क्रेमलिन का कहना है कि भारत की अध्यक्षता में आयोजित हुए शिखर सम्मेलन के परिणामों का मूल्यांकन किया है, जिसे बेहद उत्पादक माना गया है। बता दें, नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था। 
विज्ञापन


अच्छे कामों के लिए धन्यवाद दिया
वर्चुअल शिखर सम्मेलन को लेकर उन्होंने कहा कि वास्तव में यूक्रेनी मुद्दे पर स्थिति अलग-अलग है। विभिन्न देशों ने अलग-अलग वाक्यांशों का इस्तेमाल किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भी अपनी बात रखी। राष्ट्रपति को सुना गया। राष्ट्रपति ने दूसरों को सुना। दोनों एक-दूसरे को सुने यह महत्वपूर्ण है। इस दौरान पुतिन ने भारत को अच्छे कामों के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


जी20 को भारत ने निर्णायक बनाया
जी20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता के दौरान प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि पिछले साल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करते हुए मैंने कहा था कि भारत जी20 को समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्य-उन्मुख बनाएगा। मोदी ने कहा कि हमने साल भर में इसे हासिल किया। हमने जी-20 को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी20 में यह नेता शामिल हुए
जी20 देशों के नेताओं के आभासी शिखर सम्मेलन में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इन सीओ लूला दा सिल्वा, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और आईएमएफ के प्रबंध निदेशक शामिल हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed