फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia ocupied ukraine donetsk attacked missile on market many dead injured

Russia Ukraine War: रूस नियंत्रित यूक्रेन में बड़ा हमला, मिसाइल अटैक में 13 की मौत, कई घायल

Sun, 21 Jan 2024 04:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 21 Jan 2024 04:13 PM IST
सार

डेनिस पुशिलिन ने आरोप लगाया कि यह हमला यूक्रेनी सेना की तरफ से किया गया। कीव ने अभी तक इस हमले को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं हमले के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

विज्ञापन
Russia ocupied ukraine donetsk attacked missile on market many dead injured
यूक्रेन में हुआ मिसाइल हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस के नियंत्रण वाले यूक्रेन के दोनेस्क शहर में रविवार को बड़ा मिसाइल हमला हुआ। यह हमला दोनेस्क के बाहरी इलाके में स्थित एक बाजार में हुआ। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत की खबर है। हमले में 10 लोग घायल भी हुए हैं। दोनेस्क के प्रशासनिक प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने बताया कि यह हमला तेक्सतिलश्चिक इलाके में हुआ। 
विज्ञापन


यूक्रेन पर लगे हमले के आरोप
डेनिस पुशिलिन ने आरोप लगाया कि यह हमला यूक्रेनी सेना की तरफ से किया गया। कीव ने अभी तक इस हमले को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। वहीं हमले के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं। रविवार को रूस के यूएसटी-लुगा बंदरगाह पर एक केमिकल ट्रांसपोर्ट टर्मिनल में भी आग लग गई। स्थानीय मीडिया का दावा है कि यूक्रेन के ड्रोन हमले की वजह से एक गैस टैंक में विस्फोट हो गया और आग लग गई। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस जगह आग लगी, उस पर रूस की दूसरी सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस उत्पादन करने वाली कंपनी नोवाटेक का स्वामित्व है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed