फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia is ready to launch its digital currency of Rubel with legal tender

रुबल का नया अवतार: रूस भी अब तैयार है अपनी डिजिटल मुद्रा के साथ, चीन में काफी बढ़ गया है इस्तेमाल

Mon, 08 Nov 2021 06:10 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 08 Nov 2021 06:10 PM IST
सार

डिजिटल रुबल के साथ-साथ नकदी रुबल भी चलन में रहेगा। बैंक ऑफ रशिया का दावा है कि डिजिटल रुबल में बिटकॉइन में निवेश जैसा जोखिम नहीं होगा, क्योंकि डिजिटल रुबल सरकार की तरफ से जारी किया जाएगा। साथ ही उसे सेंट्रल बैंक का उसी तरह समर्थन मिला होगा, जैसा नकदी नोटों के मामले में होता है...

विज्ञापन
Russia is ready to launch its digital currency of Rubel with legal tender
रूबल - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रूस जल्द ही अपनी मुद्रा रुबल के डिजिटल संस्करण का नमूना जारी करेगा। एक ताजा खबर के मुताबिक यहां जल्द ही रुबल के डिजिटल रूप के लिए कानूनी प्रावधान किया जाने वाला है। उसके बाद प्रयोग के लिहाज से डिजिटल रुबल को बाजार में लाया जाएगा। उसके अनुभवों का आकलन करते हुए बाद में विस्तृत वैधानिक व्यवस्था की जाएगी। रूस को अनुमान है कि ये सारा काम 2022 तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

मिलेगा लीगल टेंडर का दर्जा

रूस के अखबार इजवेस्तिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रुबल को शुरुआत से ही लीगल टेंडर (वैधानिक मुद्रा) का दर्जा मिला होगा। अभी जो बाजार में क्रिप्टोकरेंसी हैं, वे ज्यादातर देशों में लीगल टेंडर नहीं हैँ। रूस के डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास विभाग के उप निदेशक अलेक्सी मिनायेव ने इजावेस्तिया से कहा कि डिजिटल रुबल का मौजूदा क्रिप्टोकरेसिंयों से कोई संबंध नहीं होगा।

विज्ञापन


रूसी संसद ड्यूमा की वित्तीय बाजार समिति के प्रमुख अनातोली अक्साकोव ने इसी अखबार को बताया कि डिजिटल रुबल के बारे में पहला कानून जनवरी 2022 में लागू होगा। बाद में कम से कम आठ ऐसे और कानून और संहिताएं बनाई जाएंगी। अखबार ने बताया है कि रूस के सेंट्रल बैंक ने 2020 में ही रूस की राष्ट्रीय डिजिटल करेंसी का खाका पेश कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ये जानकारी दी गई है कि डिजिटल रुबल के साथ-साथ नकदी रुबल भी चलन में रहेगा। बैंक ऑफ रशिया का दावा है कि डिजिटल रुबल में बिटकॉइन में निवेश जैसा जोखिम नहीं होगा, क्योंकि डिजिटल रुबल सरकार की तरफ से जारी किया जाएगा। साथ ही उसे सेंट्रल बैंक का उसी तरह समर्थन मिला होगा, जैसा नकदी नोटों के मामले में होता है।

डिजिटल युवान का बढ़ रहा है इस्तेमाल

इस बीच वेबसाइट बिटकॉइन.कॉम पर दी गई एक खबर के मुताबिक चीन का डिजिटल करेंसी का प्रयोग अब काफी आगे बढ़ गया है। चीन में 14 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास अब डिजिटल युवान के वॉलेट हैं। चीन के सेंट्रल बैंक की तरफ जारी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंगी (सीबीडीसी) के जरिए अब तक 10 अरब डॉलर से ज्यादा की खरीद-बिक्री हो चुकी है। चीन के सीबीडीसी को ही बोलचाल में डिजिटल युवान कहा जाता है।

चीन के सेंट्रल बैंक- बैंक ऑफ चाइना में डिजिटल करेंसी इंस्टीट्यूट के महानिदेशक मु चांगचुन ने बिटकॉइन.कॉम को बताया कि चीन के डिजिटल वॉलेट का नाम इ-सीएनवाई है। अक्तूबर के अंत तक 14 करोड़ लोगों ने इसे डाउनलोड किया था। साढ़े 15 लाख कारोबारी ऐसे हैं, जो डिजिटल मुद्रा में भुगतान स्वीकार कर रहे हैं। इस मुद्रा के जरिए फूड डिलिवरी, परिवहन, रिटेल खरीदारी और कई सरकारी सेवाओं के लिए भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटल युवान का बड़े पैमाने पर प्रयोग चल रहा है। लेकिन इसे औपचारिक रूप से कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में अभी फैसला नही हुआ है।



बिटकॉइन.कॉम के मुताबिक कई दूसरे देशों के सेंट्रल बैंक भी डिजिटल मुद्रा लाने की तैयारी में हैं। अमेरिकी थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल के डिजिटल मुद्रा ट्रैकर के मुताबिक ऐसे देशों की संख्या 87 है। उनमें से सात ऐसे देश हैं, जो अब इस मुद्रा का उपयोग कर रहे हैं। 17 देशों में इसका प्रायोगिक इस्तेमाल हो रहा है, 15 देशों में इसे विकसित किया जा रहा है, जबकि 39 देशों में अभी इस बारे में अध्ययन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed