फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia is continuously attacking the Ukrainian city of Lisichansk from the ground and the sky

Russia-Ukraine War: जी-7 शिखर सम्मेलन के बीच रूसी सेना का यूक्रेनी मॉल पर हमला, अब तक 16 लोगों की मौत

Tue, 28 Jun 2022 08:07 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, कीव Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 28 Jun 2022 08:07 AM IST
सार

लुहांस्क के गवर्नर शेरी हैदाई ने बताया कि हाल के दिनों में सिविरोडोनेटस्क पर कब्जा करने के बाद उसके निकटवर्ती शहर लिसिचांस्क पर रूस लगातार हमले कर रहा है।

विज्ञापन
Russia is continuously attacking the Ukrainian city of Lisichansk from the ground and the sky
यूक्रेन में बमबारी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

जर्मनी में चल रही जी-7 देशों की बैठक में यूक्रेन को ठोस सहयोग पहुंचाने के तौर-तरीकों पर चर्चा के बीच रूस पूर्वी लुहांस्क के लिसिचांस्क शहर पर जमीन और आसमान से लगातार हमले कर रहा है। लिसिचांस्क पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र का आखिरी शहर है जहां यूक्रेन की मजबूत पकड़ है। 

विज्ञापन


लुहांस्क के गवर्नर शेरी हैदाई ने बताया कि हाल के दिनों में सिविरोडोनेटस्क पर कब्जा करने के बाद उसके निकटवर्ती शहर लिसिचांस्क पर रूस लगातार हमले कर रहा है।
विज्ञापन


यह यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र पर कब्जा जमाने के लिए तेज किये गये रूसी हमले का हिस्सा है। पश्चिमी विशेषज्ञों का कहना है कि डोनबास पर कब्जा करना ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन युद्ध का नया मुख्य लक्ष्य बन गया है। यह युद्ध पांच महीने से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदाई ने कहा, ‘‘वे हवा एवं जमीन से शहर पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। सिविरोडोनेटस्क पर कब्जा करने के बाद शत्रु सेना ने अपने पूरे बल को लुहांस्क क्षेत्र में आखिरी मजबूत पकड़ वाले लिसिचांस्क को कब्जा में लेने के लिए लगा दिया है।’’

मॉल में रूसी मिसाइल के हमले में कम से कम दो की मौत
यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि मध्य क्षेत्र में स्थित क्रेमेनचुक शहर में रूस की एक मिसाइल भीड़भाड़ वाले शॉपिंग सेंटर से टकरा गयी और हमले में अब तक 16 नागरिकों की मौत हो गई है जबकि 59 लोग घायल हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि घायलों की संख्या 'अकल्पनीय' थी। एक रिपोर्ट के हवाले से उन्होंने कहा कि हमले के समय एक हजार से अधिक नागरिक मॉल के अंदर थे।


ज़ेलेंस्की ने कहा कि मिसाइल ने 'रूस की सेना के लिए कोई खतरा नहीं' पैदा किया और इसका 'कोई रणनीतिक मूल्य नहीं था।' उन्होंने रूस पर 'सामान्य जीवन जीने के लोगों के प्रयासों में व्यवधान डालने' का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed