फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia has justified the satellite launch by Iran, rejecting US claims

अमेरिका के दावों को खारिज करते हुए रूस ने ईरान के उपग्रह प्रक्षेपण को सही ठहराया

Fri, 05 Jun 2020 03:48 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Jun 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Russia has justified the satellite launch by Iran, rejecting US claims
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रूस ने अमेरिका के दावों को खारिज करते हुए ईरान द्वारा उपग्रह प्रक्षेपण को सही ठहराया है। अमेरिका ने ईरान के उपग्रह प्रक्षेपण को 2015 परमाणु समझौते का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन करार दिया था।

विज्ञापन


यह समझौता ईरान और छह शक्तिशाली देशों के बीच हुआ था। परमाणु समझौते से अमेरिका 2018 में अलग हो गया था। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वेसिली नेबेंजिया ने कहा कि 'अमेरिका की ओर से चल रहे प्रयासों से झूठे दावों के तहत शांतिपूर्ण अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लाभ प्राप्त करने के अधिकार से ईरान को वंचित करना गंभीर चिंता और गहरे अफसोस का कारण है।'
विज्ञापन


उन्होंने अमेरिका के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें उसने ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा 22 अप्रैल को किए उपग्रह प्रक्षेपण को 2015 समझौते का उल्लंघन बताया था। उस समझौते के तहत ईरान बैलिस्टिक मिसाइल से जुड़ी ऐसी कोई भी गतिविधि में लिप्त नहीं हो सकता, जिससे परमाणु हथियार बनाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेबेंजिया ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को लिखे पत्र में कहा कि ‘ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं थे और न ही उसके पास अभी कोई ऐसे हथियार हैं और हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी उसके पास ऐसा कुछ नहीं होगा।’

यह पत्र सुरक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को जारी किया था। उन्होंने कहा कि 2015 में ईरान समझौता होने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी द्वारा ईरान सबसे अधिक सत्यापित देश रहा है और यह स्थापित तथ्य है कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने के लिए बैलिस्टिक मिसाइल न है, न वह बना रहा है और न ही इसका इस्तेमाल कर रहा है।


गौरतलब है कि ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड ने अप्रैल में कहा था कि उन्होंने एक सचल लॉन्चर का एक नए प्रक्षेपण स्थल पर इस्तेमाल करते हुए 'नूर’ उपग्रह को पृथ्वी की कम उंचाई वाली कक्षा में स्थापित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed