{"_id":"639f0adcd3719130e1798952","slug":"russia-has-deployed-the-intercontinental-avangard-hypersonic-missile-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: रूस ने तैनात की दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल, दुनिया के किसी भी कोने में भेद देगी अपना लक्ष्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: रूस ने तैनात की दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल, दुनिया के किसी भी कोने में भेद देगी अपना लक्ष्य
Sun, 18 Dec 2022 06:13 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 18 Dec 2022 06:13 PM IST
सार
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन के साथ मिसाइल प्रणाली रूसी सामरिक मिसाइल बल की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल से आक्रमण करके उसको पूरी तरह से तबाह कर दिया, शायद ही कोई यूक्रेन में बड़ी इमारत हो जो रूस की मिसाइल का शिकार न हुई हो। वहीं अब रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि रूस ने अंतरमहाद्वीपीय हाइपरसोनिक एवनगार्ड मिसाइल सिस्टम को ऑरेनबर्ग क्षेत्र में तैनात कर दिया है, इस मिसाइल को लेकर रूस का दावा है कि यह दुनिया के किसी भी कोने में अपना टार्गेट मात्र 30 मिनट में भेद सकती है।
विज्ञापन
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन के साथ मिसाइल प्रणाली रूसी सामरिक मिसाइल बल की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाएगी। रूसी ने दावा किया कि, एवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल आवाज की गति से 27 गुना ज्यादा की हाइपरसोनिक गति से उड़ान भरने में सक्षम है। यह दिशा और ऊंचाई में मार कर सकती है और किसी भी मिसाइल रक्षा प्रणाली को पीछे छोड़ सकती है।
विज्ञापन
इस हाइपरसोनिक मिसाइल की 33076 किलोमीटर प्रतिघंटा है। एवनगार्ड मिसाइल का वजन करीब 2000 किलोग्राम है। वहीं एवनगार्ड मिसाइल करीब 10 किलोमीटर की दूरी एक सेकेंड में पार कर सकती है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 20 डिग्री सेल्सियस तापमान और हवा में नमी नहीं है तो यह और बेहतर मार कर सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले अप्रैल में, रूसी सामरिक मिसाइल बलों के कमांडर सर्गेई काराकेव ने कहा था कि नवीनतम रूसी सरमत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) को कई एवनगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहनों के साथ तैनात किया जा सकता है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसने साइलो लॉन्चर से सरमत मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। साथ ही मंत्रालय ने कहा था कि इसकी उड़ान के सभी चरणों में डिजाइन विशेषताओं की पुष्टि की गई थी।
सर्गेई काराकेव ने कहा कि एवनगार्ड के विकास से हाइपरसोनिक हथियारों में बेहतरी आई है। वहीं रूस को छोड़कर दुनिया के किसी अन्य देश के पास आज युद्ध ड्यूटी पर इस तरह का हथियार नहीं है। वहीं यूक्रेन पर रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल दागी थी। रूस ने यूक्रेन पर अपनी दूसरी हाइपरसोनिक मिसाइल किंझालसे इस साल मार्च में हमला किया था।