फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Foreign Minister said was ready for Taliban victory due to relations for many years

रूस : विदेश मंत्री ने कहा- कई सालों से संबंधों के कारण तालिबान की जीत के लिए था तैयार

Fri, 20 Aug 2021 04:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 20 Aug 2021 04:40 AM IST
सार

  • रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस जोर देकर कहा कि रूस को अफगानिस्तान के नए शासकों के तौर पर तालिबान को मान्यता देने की कोई जल्दी नहीं है।

विज्ञापन
Russia Foreign Minister said was ready for Taliban victory due to relations for many years
तालिबान-रूस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस के तालिबान के साथ कुछ सालों से संबंध हैं। उसका मानना है कि तालिबान भले ही सत्ता पर पूरी पकड़ न रखे, लेकिन वह अफगानिस्तान में एक ताकत है। हालांकि रूस अब भी उसे आधिकारिक तौर पर आतंकी संगठन ही मानता है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस सप्ताह मॉस्को में कहा था कि तालिबान ने संकेत दिया है कि वह सरकार में अन्य सियासी दलों को शामिल करने का इच्छुक है।

विज्ञापन


रूसी विदेश मंत्री ने कहा था कि तालिबान अपनी सरकार में अन्य दलों को शामिल करेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इस जोर देकर कहा कि रूस को अफगानिस्तान के नए शासकों के तौर पर तालिबान को मान्यता देने की कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि तालिबान ने लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति देने के संकेत भी दिए हैं।
विज्ञापन


इस आधार पर माना जा रहा है कि रूस लंबे समय से तालिबान के साथ अपने संबंधों के कारण उसकी जीत के लिए तैयार था। हालांकि रूस ने तालिबान को 2003 में आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया था। लेकिन अब रूस ने कहा है कि अफगानिस्तान में स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत तालिबान से उनकी बातचीत जरूरी है। रूसी राजदूत ने काबुल फतह के बाद तालिबान नेताओं से वार्ता की और इस कदम को ‘रचनात्मक’ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed