{"_id":"6854d74d1855cf427d06c223","slug":"russia-fired-missiles-at-ukraine-zelensky-said-pressure-should-be-put-on-putin-for-ceasefire-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागीं मिसाइल, जेलेंस्की बोले- युद्ध विराम के लिए पुतिन पर दबाव बनाया जाए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर दागीं मिसाइल, जेलेंस्की बोले- युद्ध विराम के लिए पुतिन पर दबाव बनाया जाए
Fri, 20 Jun 2025 09:07 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 20 Jun 2025 09:07 AM IST
सार
कीव में नौ मंजिला अपार्टमेंट पर हुए मिसाइल हमले में 23 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वैश्विक ताकतों को युद्ध विराम के लिए रूस पर दबाव डाला जाए। यह हमला दुनिया को याद दिलाता है कि रूस युद्ध विराम को अस्वीकार करता है और हत्या का विकल्प चुनता है।
विज्ञापन
वोलोदिमीर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन के बीच जंग थम नहीं रही है। रूस ने यूक्रेन पर एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं। कीव में नौ मंजिला अपार्टमेंट पर हुए मिसाइल हमले में 23 लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वैश्विक ताकतों को युद्ध विराम के लिए रूस पर दबाव डाला जाए। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा कि यह हमला दुनिया को याद दिलाता है कि रूस युद्ध विराम को अस्वीकार करता है और हत्या का विकल्प चुनता है। उन्होंने यूक्रेन के उन सहयोगियों को धन्यवाद दिया, जो रूस पर दबाव डालने के लिए तैयार हैं।
कीव सेना के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि मंगलवार सुबह कीव पर ड्रोन और मिसाइल हमला हुआ। इसमें शहर भर में 28 लोग मारे गए और 142 अन्य घायल हो गए। हमले के बाद जेलेंस्की राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख आंद्रेई यरमक और आंतरिक मंत्री इगोर क्लिमेंको के साथ सोलोमिंस्की जिले में हमले में क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट पर पहुंचे और मिसाइल हमले में मारे गए 23 लोगों को श्रद्धांजलि दी।
ये भी पढ़ें: 'पाक ने लिया अमेरिका से फायदा, जनरल मुनीर पर भरोसा नहीं', बोले पूर्व अमेरिकी राजदूत खलीलजाद
विज्ञापन
440 ड्रोन और 32 मिसाइलें दागी
कीव हमले के जरिये रूस ने यूक्रेनी हवाई सुरक्षा को खत्म करने की कोशिश की। रूस ने 440 से अधिक ड्रोन और 32 मिसाइलें दागीं। हाल ही में में रूस ने शहरी रिहायशी इलाकों पर लंबी दूरी के हमले किए हैं। बुधवार को पुतिन ने इस बात से इनकार किया कि उनकी सेना ने ऐसे ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि हमले सैन्य प्रतिष्ठानों पर किए गए थे, रिहायशी इलाकों पर नहीं। पुतिन ने कहा कि वह जेलेंस्की के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। इस्तांबुल में पिछले दौर की वार्ता में कैदियों और शहीद सैनिकों के शवों की अदला-बदली हुई थी।
कैदियों की अदला-बदली जारी
हमलों के बीच रूस-यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली जारी है। गुरुवार को यूक्रेन के चेर्निहीव क्षेत्र में यूक्रेनी युद्धबंदियों को वापस भेजा गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कैदी अदला-बदली के बाद बेलारूस के एक विनिमय क्षेत्र में रूसी सैनिकों का एक वीडियो जारी किया। इस पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर लिखा कि हम अपने लोगों को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। इन आदान-प्रदानों को संभव बनाने में मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। हमारा लक्ष्य हर एक को मुक्त कराना है।
ये भी पढ़ें: इस्राइल पर ईरान के हमलों का नया दौर, मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष में अबतक क्या हुआ, 10 प्वाइंट में
रूस युद्ध समाप्त नहीं करना चाहता
यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने गुरुवार को एक्स पर लिखा कि हमने युद्ध विराम के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को बिना शर्त स्वीकार किया था। जबकि युद्ध समाप्त करने की इच्छा के रूसी दावे छल-कपट थे। सिबिहा ने लिखा कि ठीक 100 दिन हो गए हैं जब यूक्रेन ने बिना शर्त अमेरिका के शांति प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। इसमें पूरी तरह से युद्ध विराम, हत्या पर रोक लगाने और वास्तविक शांति प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने का प्रस्ताव था। 100 दिन बाद भी रूस यूक्रेन के खिलाफ आतंक को खत्म करने के बजाय उसे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन शांति के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्भाग्य से रूस अमेरिकी प्रयासों की अनदेखी करते हुए युद्ध का विकल्प चुन रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन