{"_id":"63a6c7836db0ea5c20357b61","slug":"russia-fire-broke-out-in-a-house-in-kemorova-city-20-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: केमोरोवा शहर के एक घर में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: केमोरोवा शहर के एक घर में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत
Sat, 24 Dec 2022 03:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 24 Dec 2022 03:05 PM IST
सार
देर रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, बचाव दल अभी भी राहत कार्य में जुटा हुआ है। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस का केमेरोवा शहर शुक्रवार को बड़े हादसे का शिकार हो गया। यहां बुजुर्गों के एक अपंजीकृत घर में आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। स्थानीय समाचार एजेंसी तास ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि इमारत की दूसरी मंजिल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि देर रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, बचाव दल अभी भी राहत कार्य में जुटा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्गों के लिए कई घर पूरे रूस में पंजीकरण के बिना संचालित होते हैं। ये घर निरीक्षण के अधीन नहीं होते हैं क्योंकि उन्हें आधिकारिक तौर पर निजी संपत्ति माना जाता है।
विज्ञापन