{"_id":"636680ab12165c189a5e7a63","slug":"russia-fire-13-killed-and-five-others-injured-as-cafe-catches-fire-in-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Fire: रूस में कैफे में आग लगी, 13 लोगों की मौत, पांच अन्य के घायल होने की खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Fire: रूस में कैफे में आग लगी, 13 लोगों की मौत, पांच अन्य के घायल होने की खबर
Sun, 06 Nov 2022 01:09 AM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:09 AM IST
सार
रूसी मीडिया के मुताबिक, आग लगने से कुछ ही देर पहले कैफे में एक विवाद हुआ था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसका संबंध फ्लेयर गन का इस्तेमाल किए जाने से था। कथित तौर पर फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने को लेकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के कोस्त्रोमा शहर में शनिवार को एक कैफे में आग लग गई। हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। कोस्त्रोमा क्षेत्र के गवर्नर सर्गेई स्तिनिकोव ने बताया कि आग लगने की घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य मामूली रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
फ्लेयर गन के इस्तेमाल की आशंका
कोस्त्रोमा मॉस्को से उत्तर की ओर करीब 340 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां की आबादी 2,70,000 है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि किसी के फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने के बाद कैफे में आग लग गई।
विज्ञापन
कैफे में एक विवाद हुआ था
रूसी मीडिया के मुताबिक, आग लगने से कुछ ही देर पहले कैफे में एक विवाद हुआ था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसका संबंध फ्लेयर गन का इस्तेमाल किए जाने से था। कथित तौर पर फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने को लेकर दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। कैफे के निदेशक को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
250 लोगों को कैफे से बाहर निकाला
बचावकर्मियों ने 250 लोगों को कैफे से बाहर निकाला। आग लगने के दौरान कैफे की छत गिर गई, जिसकी चपेट में 3,500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र आया। घटना की आपराधिक जांच शुरू की गई है और पुलिस ने दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।