फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Coronavirus Vaccine Sputnik V Update: President Vladimir Putin Daughter Body Temperature Drops After Vaccinated

सामने आई रूस की कोरोना वैक्सीन की आधिकारिक तस्वीर, पुतिन की बेटी के शरीर में बनी एंटीबॉडीज

Wed, 12 Aug 2020 02:22 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 12 Aug 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
Russia Coronavirus Vaccine Sputnik V Update: President Vladimir Putin Daughter Body Temperature Drops After Vaccinated
Russia coronavirus vaccine - फोटो : social media

रूस ने एलान किया है कि उसने सफलतापूर्वक कोरोना की वैक्सीन को तैयार कर लिया है। ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बना है। वैक्सीन का पहला डोज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को दिया गया। उन्हें इस वैक्सीन के दो डोज दिए गए। साथ ही रूस की कोरोना वैक्सीन की आधिकारिक तस्वीर भी सामने आई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि, पुतिन की दो बेटियां हैं, मारिया और कैटरीना। लेकिन उनकी किस बेटी को वैक्सीन का डोज दिया गया, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। वैक्सीन का डोज देने के बाद पुतिन की बेटी के शरीर के तापमान में बदलाव रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुतिन के मुताबिक, पहली डोज देने पर उसके शरीर का तापमान 38 डिग्री था। वहीं, जब उसे वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई तो तापमान एक डिग्री गिरकर 37 डिग्री हो गया। हालांकि, थोड़ी देर में शरीर का तापमान बढ़ा, जो धीरे-धीरे सामान्य हो गया। 

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद उनकी बेटी अच्छा महसूस कर रही है। डॉक्टरों ने कहा है कि उनके शरीर में काफी संख्या में एंटीबॉडीज भी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन कई तरह की जांच से गुजरी है और यह मानव शरीर के लिए सुरक्षित है। 

रूस ने इस वैक्सीन का नाम अपने पहले सैटेलाइट 'स्पुतनिक वी' के नाम पर रखा है। इस वैक्सीन को देश के रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय में गमलेया शोध संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। 31 जुलाई को निर्मित नवीनतम डब्ल्यूएचओ अवलोकन के अनुसार, दुनिया भर में कुल 165 वैक्सीन पर काम चल रहा है। रूसी स्वायत्त निधि के प्रमुख ने कहा, स्पुतनिक वी वैक्सीन की एक अरब डोज के लिए उन्हें 20 से अधिक देशों से निवेदन मिला है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed