फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia claims after attack on Ukraine, shot down two British Storm Shadow missiles and 67 drones

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले के बाद रूस का दावा, दो ब्रिटिश स्टॉर्म शैडो मिसाइल और 67 ड्रोन मार गिराए

Thu, 21 Nov 2024 04:29 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: बशु जैन Updated Thu, 21 Nov 2024 04:29 PM IST
सार

रूस ने अपने दक्षिण आस्त्रखान क्षेत्र से यूक्रेन पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। मॉस्को की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से हमला उस समय हुआ, जब यूक्रेन ने इस हफ्ते अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों का उपयोग करके रूस के अंदर कुछ लक्ष्यों को निशाना बनाया। 

विज्ञापन
Russia claims after attack on Ukraine, shot down two British Storm Shadow missiles and 67 drones
मिसाइलें (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

यूक्रेन पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागने के बाद रूस के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने दो ब्रिटिश स्टार्म शैडो मिसाइल, छह रॉकेट और 67 ड्रोन को मार गिराया।  रूस ने यूक्रेन के खिलाफ चल रहे विशेष सैन्य अभियान के दौरान यह दावा किया। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि मिसाइल को कब और कहां रोका गया? मिसाइल का लक्ष्य क्या था? रूस पहले भी स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराने की बात कही है। 

विज्ञापन


इससे पहले रूस ने अपने दक्षिण आस्त्रखान क्षेत्र से यूक्रेन पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। मॉस्को की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से हमला उस समय हुआ, जब यूक्रेन ने इस हफ्ते अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों का उपयोग करके रूस के अंदर कुछ लक्ष्यों को निशाना बनाया, जिसके बारे में मॉस्को ने महीनों पहले चेतावनी दी थी कि यह तनाव को बहुत अधिक बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन


रूस ने निप्रो शहर के मध्य-पूर्व क्षेत्र में मौजूद उद्यमों और महत्वपूर्ण ढांचों को निशाना बनाया। हालांकि बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से किसे निशाना बनाया गया था और इससे क्या नुकसान हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है ICBM रूस ने यूक्रेन पर दागी थी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल
अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) की रेंज हजारों किलोमीटर होती है और इन्हें परमाणु वारहेड भेजने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इनका इस्तेमाल पारंपरिक वारहेड के लिए भी किया जा सकता है। यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों ने इस हमले के दौरान 6 केएच-101 क्रूज मिसाइलों को नष्ट किया। 


यूक्रेनी वायुसेना ने कहा, एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को रूस के आस्त्रखान क्षेत्र से दागा गया था। इसने हमले में इस्तेमाल हथियारों की जानकारी दी। लेकिन यह नहीं बताया कि किस प्रकार की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। दोनों देशों के बीच बीते 33 महीनों से ज्यादा समय से युद्ध जारी है।


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed