फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia claimed capture of this important city of Ukraine, Ukrainian army retreated from some areas

Ukraine Crisis: रूस ने किया यूक्रेन के इस अहम शहर पर कब्जे का दावा, यूक्रेनी सेना कुछ क्षेत्रों से पीछे हटी

Mon, 27 Jan 2025 12:06 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: बशु जैन Updated Mon, 27 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर पर रणनीतिक कब्जे का दावा किया है। रूस ने कहा कि देश के औद्योगिक क्षेत्र कीव की पकड़ कमजोर करने के लिए लगातार हमारे प्रयास जारी हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने पूर्वी यूक्रेन की एक बस्ती वेलीका नोवोसिल्का के पतन का एलान किया। जहां युद्ध के पहले करीब पांच हजार लोग रहते थे। जबकि यूकेन का कहना है कि केवल कुछ ही क्षेत्रों से उसके सैनिक पीछे हटे हैं।  

विज्ञापन
Russia claimed capture of this important city of Ukraine, Ukrainian army retreated from some areas
रूस यूक्रेन युद्ध का मंजर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लगभग दो साल से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म नहीं हो पा रहा है। दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही हैं। अब रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर पर रणनीतिक कब्जे का दावा किया है। रूस ने कहा कि देश के औद्योगिक क्षेत्र कीव की पकड़ कमजोर करने के लिए लगातार हमारे प्रयास जारी हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने पूर्वी यूक्रेन की एक बस्ती वेलीका नोवोसिल्का के पतन का एलान किया। जहां युद्ध के पहले करीब पांच हजार लोग रहते थे। जबकि यूकेन का कहना है कि केवल कुछ ही क्षेत्रों से उसके सैनिक पीछे हटे हैं।  

विज्ञापन


रूस के दावों की अगर पुष्टि हो जाती तो वेलिका नोवोसिल्का 2025 में यूक्रेन की थकी और कम संख्या वाली सेना के खिलाफ पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में मास्को के सामने आत्मसमर्पण करने वाला पहला महत्वपूर्ण शहर बन जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी यूक्रेन में घेरेबंदी से बचने के लिए यूक्रेनी सेना को वेलिका नोवोसिल्का के कुछ हिस्सों से पीछे हटना पड़ा। जबकि ब्रिगेड फ्रंटलाइन यहां सक्रिय है।
विज्ञापन


यूक्रेन की ब्रिगेड ने कहा कि तोपखाने और ड्रोन के मामले उनकी ताकत रूसी सेना के लगभग बराबर है, लेकिन जनशक्ति के मामले में रूस के पास सैनिकों की बड़ी संख्या है। ब्रिगेड ने कहा कि मौसम की स्थिति और घेरे जाने का खतरा देख हमारी सैन्य इकाइयां कुछ क्षेत्रों से पीछे हट गईं। इसका मतलब यह नहीं है कि हमने शहर पूरी तरह से छोड़ दिया है। वेलिका नोवोसिल्का में लड़ाई जारी है। हमारा उद्देश्य हमारे अपने नुकसान को कम करना और दुश्मन को अधिकतम नुकसान पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिगेड ने कहा कि हमारे पीछे हटने से रूसी सेना का आगे बढ़ना भौगोलिक रूप से कठिन हो जाएगा। क्योंकि उनके आगे बढ़ने में नदी बड़ी बाधा बनेगी। दुश्मन को कोई शांति नहीं मिलेगी। क्योंकि गोले और ड्रोन के कारण उनकी हर गतिविधि बाधित कर दी जाएगी। रूसी सेना ने पिछले साल रूस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क के अवदीवका और वुहलदार शहरों पर कब्ज़ा कर लिया था। रूस ने तोपखाने, ग्लाइड बम और ड्रोन के जरिये इन शहरों को तबाह कर दिया गया था। अब रूस की सेना अब डोनेट्स्क के पोक्रोवस्क और चासिव यार पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed