{"_id":"65fe1e994278ae5c82076616","slug":"russia-china-veto-us-proposed-un-resolution-for-immediate-ceasefire-in-gaza-israel-hamas-war-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas War: गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव फिर सुरक्षा परिषद में गिरा, रूस और चीन ने किया वीटो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hamas War: गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव फिर सुरक्षा परिषद में गिरा, रूस और चीन ने किया वीटो
Sat, 23 Mar 2024 05:43 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:43 AM IST
सार
15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मतदान के पक्ष में 11 सदस्य, व विपक्ष में तीन और एक सदस्य अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
UNSC
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजा में तत्काल युद्धविराम की जरूरत बताने वाले अमेरिकी प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद में रूस और चीन ने वीटो कर दिया है। शुक्रवार को पेश किए गए इस प्रस्ताव में अमेरिका ने गाजा के आम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने और टिकाऊ युद्धविराम की अनिवार्यता बताई थी, ताकि जरूरी मानवीय सहायता आपूर्ति का रास्ता साफ हो सके। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में मतदान के पक्ष में 11 सदस्य, व विपक्ष में तीन और एक सदस्य अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
ब्रिटेन का वोट पक्ष में कहा- गाजा में तत्काल मानवीय मदद मिले
संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की राजदूत बारबरा वुडवार्ड ने कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल ने इस मसौदे के समर्थन में मतदान किया क्योंकि फलस्तीनी लोग विनाशकारी संकट का सामना कर रहे हैं। उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने रूस और चीन के वीटो का इस्तेमाल किए जाने पर निराशा जताई।
विज्ञापन
आतंकवादी की फायरिंग में सात इस्राइली घायल
वहीं, इस्राइल के कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्र वेस्ट बैंक में शुक्रवार को आतंकियों ने एक वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें सात इस्राइली घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादी ने बिन्यामिन क्षेत्र में एक जंक्शन पर एक मिनीबस पर गोलीबारी की। ड्राइवर के अलावा मिनीबस में कोई नहीं था। इसके बाद इस्राइली सैनिकों ने गोलीबारी करते हुए आतंकवादी का पीछा किया। इस दौरान आतंकी ने फिर से गोलीबारी की, जिसमें सात इस्राइली नागरिक घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई। बाद में इस्राइली सेना ने लड़ाकू हेलीकॉप्टर ने आतंकवादी पर मिसाइल दागी, लेकिन अभी तक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन