फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia can demolish US nuclear installations in five minutes

पांच मिनट में अमेरिका के परमाणु ठिकाने ध्वस्त कर सकता है रूस

Tue, 26 Feb 2019 02:23 AM IST
गौरव द्विवेदी वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 26 Feb 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Russia can demolish US nuclear installations in five minutes
Vladimir Putin, Donald Trump

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अमेरिका को चेतावनी देने के बाद रूस के सरकारी चैनल ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सूची जारी कर कहा है कि परमाणु हमला होने पर मास्को इन सभी जगहों को निशाना बनाएगा। चैनल के मुताबिक, रूस अपनी नई हाइपरसोनिक मिसाइल के जरिये पांच मिनट से भी कम समय में इन ठिकानों को ध्वस्त कर सकता है।

विज्ञापन


चैनल की जारी की गई सूची में अमेरिका का सेना मुख्यालय पेंटागन और मैरीलैंड के कैंप डेविड में प्रेसिडेंशियल रिट्रीट भी शामिल हैं। दरअसल, हाल में पुतिन ने कहा था, अगर अमेरिका चाहता है तो क्यूबा के मिसाइल संकट जैसी स्थिति से निपटने के लिए मास्को की सैन्य तैयारियां पूरी हैं। अमेरिका के यूरोप में अंतर-महाद्वीपयीय परमाणु मिसाइल तैनात करने की आशंका के चलते रूस चिंतित है। इसी कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। 
विज्ञापन


पुतिन ने कहा था कि अगर अमेरिका ऐसा करता है तो उसे भी अमेरिकी समुद्र क्षेत्र के नजदीक अपनी पनडुब्बियों पर हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइलें तैनात करनी होंगी। इस पर अमेरिका ने कहा था कि उसकी यूरोप में तत्काल परमाणु मिसाइल तैनात करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि, अमेरिका ने आरोप लगाया कि रूस ने 1987 की अंतर-महाद्वीपयीय परमाणु बल संधि का उल्लंघन किया। इसलिए उसने संधि से अलग होने का फैसला लिया। अब अमेरिका ऐसी मिसाइल बनाने और तैनात करने के लिए स्वतंत्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर हथियारों की होड़ नहीं चाहता रूस

पुतिन ने हाल में कहा था कि रूस फिर हथियारों की होड़ नहीं चाहता है, लेकिन जवाब देने को पूरी तरह तैयार है। सरकारी चैनल ने रविवार शाम को प्रसारित कार्यक्रम में अमेरिका के नक्शे पर कुछ लक्ष्यों को चिह्नित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed