फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia attack on Ukraine launches intercontinental ballistic missile first time, Kyiv says

Russia-Ukraine War: रूस का यूक्रेनी शहर पर बड़ा हमला, पहली बार अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल

Thu, 21 Nov 2024 03:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 21 Nov 2024 03:58 PM IST
सार

Russia-Ukraine War: रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें उसने अपने दक्षिण आस्त्रखान क्षेत्र से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिलाइल दागी। यह पहली बार है, जब रूस ने इस तरह की शक्तिशाली और लंबी दूरी वाली मिसाइल का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Russia attack on Ukraine launches intercontinental ballistic missile first time, Kyiv says
रूस-यूक्रेन युद्ध - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें उसने अपने दक्षिण आस्त्रखान क्षेत्र से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिलाइल दागी। यह पहली बार है, जब रूस ने इस तरह की शक्तिशाली और लंबी दूरी वाली मिसाइल का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी वायुसेना ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


यूक्रेन ने अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों से किया रूस के अंदर हमला
मॉस्को की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से हमला उस समय हुआ है, जब यूक्रेन ने इस हफ्ते अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों का उपयोग करके रूस के अंदर कुछ लक्ष्यों को निशाना बनाया, जिसके बारे में मॉस्को ने महीनों पहले चेतावनी दी थी कि यह तनाव को बहुत अधिक बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन


निप्रो शहर के उद्यमों और महत्वपूर्ण ढाचों को बनाया रूस ने निशाना
रूस ने निप्रो शहर के मध्य-पूर्व क्षेत्र में मौजूद उद्यमों और महत्वपूर्ण ढांचों को निशाना बनाया। हालांकि बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से किसे निशाना बनाया गया था और इससे क्या नुकसान हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों किलोमीटर होती है अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज
अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज हजारों किलोमीटर होती है और इन्हें परमाणु वारहेड भेजने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इनका इस्तेमाल पारंपरिक वारहेड के लिए भी किया जा सकता है। यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों ने इस हमले के दौरान 6 केएच-101 क्रूज मिसाइलों को नष्ट किया। 

संबंधित वीडियो-


रूस के आस्त्रखान क्षेत्र से दागी गई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल
यूक्रेनी वायुसेना ने कहा, एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को रूस के आस्त्रखान क्षेत्र से दागा गया था। इसने हमले में इस्तेमाल हथियारों की जानकारी दी। लेकिन यह नहीं बताया कि किस प्रकार की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया गया। दोनों देशों के बीच बीत 33 महीनों से ज्यादा समय से युद्ध जारी है।

रूस ने मार गिराई दो ब्रिटिश स्टार्म शैडो मिसाइल: रूसी रक्षा मंत्रालय
इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने दो ब्रिटिश स्टार्म शैडो मिसाइल, छह रॉकेट और 67 ड्रोन को मार गिराया है।  यूक्रेन के खिलाफ चल जंग को रूस शुरुआत से ही 'विशेष सैन्य अभियान' बताता रहा है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया गया है कि मिसाइल को कब और कहां रोका गया? मिसाइल का लक्ष्य क्या था? रूस पहले भी स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराने की बात कह चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed