फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia and Ukraine to hold next round of talks in Geneva under US mediation

Russia-Ukraine War: जिनेवा में रूस और यूक्रेन के बीच अगले दौर की वार्ता, बैठक में अमेरिका करेगा मध्यस्थता

Fri, 13 Feb 2026 08:13 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 13 Feb 2026 08:13 PM IST
सार

करीब चार साल से ज्यादा वक्त से रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। वहीं इसे रोकने के लिए दुनिया के तमाम देशों ने प्रयास किए हैंं, इस कड़ी में अमेरिका भी शामिल है। जिसकी पहल पर रूस और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी है। संघर्षरत दोनों देशों के बीच अगली बैठक अगले हफ्ते जिनेवा में होगी।

विज्ञापन
Russia and Ukraine to hold next round of talks in Geneva under US mediation
जिनेवा में रूस और यूक्रेन के बीच अगले दौर की वार्ता - फोटो : FreePik

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। अमेरिका की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच दो राउंड की बैठक पूरी हो गई है। रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच तीसरे राउंड की बैठक जिनेवा में होगी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने अगली बैठक को लेकर जानकारी दी है। तुर्किए की न्यूज एजेंसी अनादोलू एजेंसी (एए) ने जानकारी दी है कि इस बैठक का आयोजन 17-18 फरवरी को स्विट्जरलैंड के जिनेवा शहर में किया जाएगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया से कहा, 'इस बात पर सहमति बनी है कि यह अगले हफ्ते जरूर होगी। हम आपको जगह और सही तारीखें बताएंगे। लेकिन यह अगले हफ्ते ही होगी।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - बांग्लादेश में स्पष्ट जनादेश: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की बधाई दी, ढाका में दो दशकों बाद बनेगी नई सरकार
विज्ञापन


रूस और यूक्रेन ने जनवरी में और इस महीने की शुरुआत में, संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता के दो राउंड की बैठक पूरी की। दूसरे राउंड की बैठक में दोनों पक्ष पहली बार युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमत हुए। फरवरी की शुरुआत में अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत में दोनों देशों ने बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली पर सहमति जताई, लेकिन क्षेत्रीय व्यवस्था और युद्धविराम जैसे मुख्य मुद्दों पर कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के अनुसार, बातचीत पहले तीन देशों के बीच हुई और उसके बाद समूह स्तर पर चर्चा की गई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमेरोव ने कहा कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने सम्मानजनक और स्थायी शांति की मांग की, लेकिन उन्होंने किसी खास नतीजे का खुलासा नहीं किया। बातचीत खत्म होने के बाद रूस और यूक्रेन की ओर से कोई संयुक्त राजनीतिक या सुरक्षा बयान जारी नहीं किया गया। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच जमीन के विवाद, युद्धविराम और सुरक्षा की गारंटी जैसे मुद्दों पर मतभेद अब भी बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें - Bangladesh: 'बांग्लादेश के लिए खुशखबरी', पड़ोसी देश में चुनाव परिणामों पर बोले रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ

अमेरिका के राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने बताया था कि अमेरिका, रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि कैदियों की अदला-बदली पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने बातचीत को ठोस और सकारात्मक बताया, लेकिन यह भी कहा कि पूरे विवाद का समाधान निकालने के लिए अभी और प्रयास करने होंगे। बातचीत के बाद रूस और यूक्रेन ने लगभग पांच महीने बाद पहली बार बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली की। दोनों देशों ने 157-157 लोगों को रिहा किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रिहा किए गए लोगों में सैन्यकर्मी और नागरिक दोनों शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed