फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   runway confusion may be the reason of plane crash in nepal said nepali investigators

रनवे को लेकर ‘भ्रम की स्थिति’ हो सकती है विमान हादसे की वजह

Wed, 14 Mar 2018 10:19 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
runway confusion may be the reason of plane crash in nepal said nepali investigators

नेपाल में सोमवार को हुई विमान दुर्घटना की जांच कर रहे नेपाली जांचकर्ताओं को मलबे से विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दुर्घटना से ठीक पहले हवाई यातायात नियंत्रकों और पायलटों के बीच बातचीत से संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना रनवे को लेकर भ्रम के कारण भी हो सकती है।

विज्ञापन


एक नेपाली समाचार पत्र की रिपोर्ट में बताया गया है कि पायलट और हवाई यातायात नियंत्रक के बीच हुई अंतिम चार मिनट की बातचीत से ऐसा लगता है जैसे कि पायलट रनवे 02 और रनवे 20 को लेकर भ्रम में था। वहीं त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक राज कुमार छेत्री ने कहा कि विमान का डेटा रिकॉर्डर मिल गया है और हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


हालांकि हादसे के लिए विमान और हवाई अड्डे के अधिकारी एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। नेपाल सरकार ने भी जांच के लिए छह सदस्यीय समिति गठित की है। बता दें कि ढाका से काठमांडू जा रहे यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का विमान सोमवार को उतरते समय रनवे पर लड़खड़ा कर पास के ही एक फुटबाल मैदान में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 49 लोगों की मौत हो गई थी। विमान में 67 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। बीते 25 वर्षों में इसे नेपाल का सबसे भयानक हादसा माना जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed