फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ruckus during idol immersion in Nepal, one killed and two injured in police firing

नेपाल में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस फायरिंग में एक की मौत, दो घायल

Fri, 01 Nov 2019 12:05 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 01 Nov 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ruckus during idol immersion in Nepal, one killed and two injured in police firing
घायल आदमी - फोटो : kathmandu post

भारत-नेपाल सीमा से सटे कृष्णानगर नेपाल में बुधवार को लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ बवाल गुरुवार को भी पूरे दिन जारी रहा। दो समुदायों के बीच बवाल के दौरान नेपाल पुलिस की फायरिंग में बढ़नी निवासी सूरज पांडेय (22) की मौत हो गई, जबकि एक भारतीय युवती घायल हो गई।

विज्ञापन


दूसरे समुदाय का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। नेपाल प्रशासन ने एहतियातन सीमा को सील कर दिया है। साथ ही कृष्णानगर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। कपिलवस्तु जिले सहित नेपाल के कई जिलों की फोर्स भी तैनात कर दी गई है। वहीं बवाल को देखते हुए भारतीय प्रशासन ने नोमेंस लैंड सीमा से सटी दुकानों और शिक्षण संस्थानों को पूरी तरह से बंद कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

अचानक माहौल हुआ खराब

बताया जाता है कि  गुरुवार की सुबह नौ बजे के करीब अचानक माहौल खराब हो गया। पत्थरबाजों पर कार्रवाई न होते देखकर लोगों ने नेपाल में बस अड्डा तिराहे पर पुलिस पिकेट, ट्रैफिक पुलिस बूथ आदि को फूंक दिया। फोर्स ने उपद्रवियों को खदेड़कर हवाई फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हवाई फायरिंग में बढ़नी के मिल कॉलोनी निवासी सूरज पांडेय की मौत हो गई। इस बीच फायरिंग से चली गोली छत पर कपड़ा सुखा रही भारत के बढ़नी के वार्ड नौ की किरन कश्यप कीकमर में लगी। घटना में कृष्णानगर का हबीबुर्रहमान भी घायल हुआ है।

 ऐसे शुरू हुआ विवाद

डीआईजी सुरेश विक्रम शाह ने बताया कि बुधवार को जिस रूट से विसर्जन के लिए लक्ष्मी प्रतिमाएं जा रही थीं। उस पर दूसरे समुदाय के लोग विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि रास्ते पर मदरसा है। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि जिस रूट से मूर्ति ले जाई जा रही थी।



वह रास्ता खराब था। ऐसे में दूसरे रास्ते से लोग मूर्ति ले जा रहे थे। नासमझी के कारण यह विवाद हुआ है। पत्थरबाजी में नेपाल के वार्ड नंबर दो का रहने वाले महिनका लोहार नाम का एक युवक घायल हो गया था। इसके बाद विरोध में लोगों ने मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed