फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ruchira Kamboj elected as the chairperson of the 62nd session of the UN Commission on Social Development

World News: सामाजिक विकास आयोग की अध्यक्षता करेंगी कंबोज, पढ़ें अन्य अहम खबरें

Sun, 19 Feb 2023 06:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 06:20 AM IST
सार

आयोग ने 61वें सत्र के अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद को चार मसौदा प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे थे। 
 

विज्ञापन
Ruchira Kamboj elected as the chairperson of the 62nd session of the UN Commission on Social Development
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है। वह न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के सत्र की पहली बैठक में अध्यक्ष चुनी गईं। नॉर्थ मैसेडोनिया से जॉन इवानोवस्की,डोमिनिक गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन व लक्समबर्ग से थॉमस लैमर को सत्र का उपाध्यक्ष चुना गया। आयोग ने 61वें सत्र के अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद को चार मसौदा प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे थे। 
विज्ञापन


रूस ने यूक्रेन में मानवता के खिलाफ अपराध किया: यू.एस
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शनिवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन में मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं। यह बात हैरिस ने शनिवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने रूस के खिलाफ सबूतों का हवाला देते हुए कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है, ये मानवता के खिलाफ अपराध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने इन अपराधों को अंजाम दिया है, और उनके समर्थक जो उन अपराधों में शामिल हैं, उन्हें भी जवाबदेह ठहराया जाएगा। हैरिस की घोषणा यूक्रेन पर रूस के युद्ध के एक साल की सालगिरह से कुछ दिन पहले आई है।  हैरिस ने कहा, युद्ध के शुरुआती दिनों से हमने रूसी सेना को भयानक अत्याचारों और युद्ध अपराधों में लिप्त देखा है।
विज्ञापन


सैद्धांतिक व व्यावहारिक हिंदू राष्ट्र है नेपाल : निश्चलानंद
काठमांडो। पुरी स्थित गोवर्धन मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने शनिवार को कहा कि नेपाल सैद्धांतिक और व्यावहारिक रूप से हिंदू राष्ट्र है। पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर पूजा के बाद उन्होंने कहा, नेपाल हजारों वर्ष से हिंदू राष्ट्र रहा है। आज भी यहां की सभ्यता, संस्कृति और समाज में हिंदू राष्ट्र की झलक दिखती है। उन्होंने कहा, असल में नेपाल को 2008 में धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित किया गया था। नेपाल की 81 फीसदी से ज्यादा आबादी हिंदू है। बीते वर्ष चुनावों के दौरान भी नेपाल में हिंदू राष्ट्र का मुद्दा उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed