फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rs 300 billion in stuck up dues, Chinese firms said they would be forced to shut down their power plants

बुरा फंसा पाक: चीन की 25 कंपनियों ने मांगा 300 अरब रुपये बकाया भुगतान, बिजली उत्पादन बंद करने की चेतावनी 

Tue, 10 May 2022 06:40 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Tue, 10 May 2022 06:40 PM IST
सार

चीनी स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी) के लगभग 25 प्रतिनिधियों ने अपने बकाया के बारे में शिकायत की और चेतावनी दी कि अग्रिम भुगतान नहीं मिलने पर वे कुछ दिनों के भीतर काम बंद कर देंगे।

विज्ञापन
Rs 300 billion in stuck up dues, Chinese firms said they would be forced to shut down their power plants
चीन के कुचक्र में फंसा पाकिस्तान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना के तहत काम कर रही चीन की करीब 25 कंपनियों ने 300 अरब डॉलर का भुगतान नहीं मिलने पर इस महीने अपना परिचालन बंद करने की चेतावनी दी है। ‘डॉन’ अखबार के अनुसार, पाकिस्तान के योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक के दौरान चीन के स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी) ने यह बात कही है।

विज्ञापन


लगभग 25 कंपनियों ने दी चेतावनी
इस दौरान, सीपीईसी परियोजना के तहत ऊर्जा, संचार, रेलवे जैसे क्षेत्रों में काम कर रही चीन की 30 कंपनियों भी मौजूद रहीं। बैठक के दौरान बिजली का उत्पादन करने वाली कंपनियों ने 300 अरब पाकिस्तान रुपये (15,95,920,800 डॉलर) का भुगतान नहीं मिलने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। चीन की स्वतंत्र बिजली उत्पादकों के लगभग 25 प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनका भुगतान नहीं किया जाएगा, तो वे कुछ दिन के भीतर काम करना बंद कर देंगे।
विज्ञापन


भुगतान न होने पर परिचालन बंद करने की चेतावनी 
सूत्रों ने डॉन को बताया कि चीनी अधिकारियों ने जटिल वीजा प्रक्रियाओं, कराधान आदि से संबंधित शिकायतें ज्यादा रखीं। पाकिस्तानी पक्ष की ओर से भी जवाबी शिकायतें रखी गईं, जिसमें खासतौर पर संचार में देरी का मुद्दा उठाया गया। चीनी स्वतंत्र बिजली उत्पादकों (आईपीपी) के लगभग 25 प्रतिनिधियों ने अपने बकाया के बारे में शिकायत की और चेतावनी दी कि अग्रिम भुगतान नहीं मिलने पर वे कुछ दिनों के भीतर काम बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी गर्मी के मौसम में बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्पादन को अधिकतम करने के लिए दबाव डाल रहे हैं, लेकिन हमारे लिए यह असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने शिकायत की कि ईंधन की कीमतें, विशेष रूप से कोयले की कीमतों में तीन से चार गुना वृद्धि हुई है, जिसका अर्थ है कि उन्हें ईंधन की व्यवस्था करने के लिए तीन से चार गुना अधिक पैसा दिया जाना चाहिए। कोयला उत्पादकों में से एक ने बताया कि कोयले के कम स्टॉक के कारण यह आधी क्षमता पर काम कर रहा है, लेकिन उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियों के दबाव से कुछ दिनों में ईंधन का स्टॉक समाप्त हो सकता है।

सरकार ने दिया भुगतान का भरोसा 
उनमें से कुछ ने कहा कि पहले आपूर्ति की गई बिजली का भुगतान नहीं हुआ और कोविड -19 महामारी के कारण आर्थिक दिक्कतें भी ज्यादा थीं। अधिकारियों ने उन पर उच्च दरों पर टैक्स भी लगाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की चीन यात्रा के दौरान पिछली सरकार द्वारा आईपीपी के बकाए भुगतान का वादा भी पूरा नहीं हुआ। इकबाल ने चीनियों को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री ने पहले ही स्थिति पर ध्यान दिया है और संबंधित अधिकारियों से उन्हें पूरे मुद्दे के बारे में जानकारी देने और शीघ्र भुगतान की व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने वादा किया कि इसी महीने उनकी वित्तीय समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed