फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rocket attack on US embassy in capital Baghdad, falls in two residential areas

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर किया गया रॉकेट से हमला, दो रिहायशी इलाकों के पास गिरे

Tue, 23 Feb 2021 12:26 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 23 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rocket attack on US embassy in capital Baghdad, falls in two residential areas
इराक की राजधानी बगदाद पर हमला - फोटो : अमर उजाला

इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार को उच्च सुरक्षा वाले ग्रीन जोन एरिया में स्थित अमेरिकी दूतावास पर तीन रॉकेट से हमला किया गया। इराकी सुरक्षा सेवा ने अपने बयान में बताया कि इनमें से एक रॉकेट ग्रीन जोन के अंदर और दो रॉकेट पास के रिहायशी इलाकों में गिरे। इस ग्रीन जोन में अधिकतर विदेशी दूतावास और सरकारी इमारतें हैं। एक हफ्ते में यह पश्चिमी कूटनीतिक, सैन्य ठिकाने पर यह तीसरा हमला है।

विज्ञापन


इराकी हथियारबंद गुट ने दी थी हमलों की चेतावनी
कुछ दिन पहले इराक के कुर्दिस्तान इलाके में अमेरिकी हवाई ठिकाने को हमले से दहलाने की इराकी हथियारबंद गुट ने चेतावनी दी थी और कहा था कि अमेरिका के कब्जे के खिलाफ आगे भी हमारे हमले जारी रहेंगे। उधर इराकी सेना ने बयान जारी कर कहा कि इस हमले में किसी जान नहीं गई है। 
विज्ञापन


एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एक रॉकेट से अमेरिकी डिप्लोमैटिक मिशन को टारगेट किया है। सात दिन पहले भी अरबिल एयरपोर्ट पर मिलिट्री बेस को एक दर्जन रॉकेट से उड़ाने की कोशिश की गई थी।इस घटना में दो लोग मारे गए थे। इस हमले में कुछ अमेरिकी नागरिक भी घायल हुए थे। इसे पिछले एक साल में सबसे भीषण हमला बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed