फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rocket attack near US embassy in Bagdad

इराक में अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट से हमला, इलाके को सुरक्षाबलों ने घेरा

Mon, 20 May 2019 02:21 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 20 May 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
Rocket attack near US embassy in Bagdad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

इराक की राजधानी बगदाद में रविवार की रात एक रॉकेट हमला करने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि हमले में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जहां हमला हुआ है वो ग्रीन जोन है, यानी सुरक्षित स्थान। इस जगह से अमेरिकी दूतावास काफी नजदीक है।


loader

ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इराक की सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या रसूल का कहना है कि कात्युशा रॉकेट ग्रीन जोन में गिरा है। इसकी खबर मिलते ही सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और जांच तेज कर दी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि रॉकेट पूर्वी बगदाद से दागे गए हैं। पूर्वी बगदाद ईरान समर्थित शिया लोगों का गढ़ है।

अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इराक से अपने गैर-जरूरी कर्मचारियो को भी वापस बुला लिया है। इससे पहले गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई थी कि उनका देश ईरान के साथ युद्ध नहीं करेगा।

उन्होंने कहा था, "मुझे ऐसी उम्मीद नहीं है।" दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप के दो शीर्ष सलाहकार ईरान के साथ युद्ध के पक्ष में हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन और विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ईरान के खिलाफ अधिकतम दबाव की ट्रंप सरकार की मुहिम की अगुवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed