{"_id":"6129829d8ebc3e79f250f028","slug":"robotic-arm-will-stop-wastage-of-vaccine-in-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई तकनीक: महामारी में रोबोटिक आर्म से टीके की बर्बादी हो जाएगी बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नई तकनीक: महामारी में रोबोटिक आर्म से टीके की बर्बादी हो जाएगी बंद
Sat, 28 Aug 2021 05:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बैंकॉक।
एजेंसी, बैंकॉक।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 Aug 2021 05:56 AM IST
सार
वैज्ञानिकों का कहना है कि फाइजर, मॉडर्ना समेत अन्य कंपनियों के टीके के लिए भी इस तरह की तकनीक विकसित जल्द की जाएगी। ऑटोवैक तकनीक रोबोटिक आर्म पर आधारित है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच दुनियाभर में चल रहे टीकाकरण अभियान में टीका भी जमकर बर्बाद हो रहा है। थाईलैंड के चुलालोंगकॉर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक बनाई है जिससे टीके की एक वॉयल में जितने डोज होंगे, उनका पूरा इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के बायोमेडिकल रिसर्च सेंटर की वैज्ञानिक प्रो. जुथामास रत्नावरापोर्न का कहना है कि ऑटोवैक तकनीक रोबोटिक आर्म पर आधारित है। इससे ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की एक वॉयल में मौजूद 12 डोज चार मिनट में पूरी तरह निकल सकेंगे।
विज्ञापन
इस तकनीक का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी के टीकाकरण केंद्र पर शुरू भी हो गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि फाइजर, मॉडर्ना समेत अन्य कंपनियों के टीके के लिए भी इस तरह की तकनीक विकसित जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
अधिक लोगों को लग सकेगा टीका
वैज्ञानिकों का कहना है कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके के कुल 12 डोज में से अभी सिर्फ दस डोज ही इस्तेमाल हो पाते हंै। ऑटो वैक तकनीक से खराब हो रही 20 फीसदी वैक्सीन का भी इस्तेमाल संभव है।