फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   road accident in Pakistans Punjab province several died

पाकिस्तान: मुल्तान-सुकुर मोटरवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत, 13 लोगों की मौत, 20 घायल

Sat, 25 Feb 2023 07:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 Feb 2023 07:04 PM IST
सार

एक बचाव अधिकारी ने बताया, रहीम यार खान शहर के पास शुक्रवार रात एक एसयूवी ने एक बस को टक्कर मार दी। फिर एक टायर फटने के बाद कार पलट गई, जिससे वह एक अन्य वैन से टकरा गई।

विज्ञापन
road accident in Pakistans Punjab province several died
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुल्तान-सुकुर मोटरवे पर तीन वाहनों की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 लोगों के इस हादसे में घायल होने की खबर है। एक बचाव अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

एसयूवी ने बस को मारी टक्कर, टायर फटने से पलटी
अधिकारी ने बताया, रहीम यार खान शहर के पास शुक्रवार रात एक एसयूवी ने एक बस को टक्कर मार दी। फिर एक टायर फटने के बाद कार पलट गई, जिससे वह एक अन्य वैन से टकरा गई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में पांच की हालत गंभीर
पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतकों व घायलों को लाहौर से करीब 500 किलोमीटर दूर रहीम यार खान के शेख जायद अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी के अनुसार घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
पंजाब प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना को लेकर एक रिपोर्ट भी मांगी है।
 

इसी हफ्ते पंजाब में हुआ था दूसरा बड़ा हादसा
पंजाब प्रांत में एक सप्ताह से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी दुर्घटना है। इस सप्ताह की शुरुआत में पंजाब के रावलपिंडी संभाग के कल्लर कहार नमक रेंज इलाके में एक बस दुर्घटना में छह महिलाओं सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
 

बलूचिस्तान में सड़क हादस में गई थी 41 की जान
29 जनवरी को बलूचिस्तान प्रांत के लसबेला जिले में चिंकी स्टॉप के पास एक यात्री बस के खड्ड में गिर जाने और उसमें आग लगने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed