फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Road accident in Pakistan, 13 killed

Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत

Sun, 14 Aug 2022 01:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 14 Aug 2022 01:34 PM IST
सार

रहीम यार खान जिले में विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 18 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
Road accident in Pakistan, 13 killed
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के पंजाब प्रांत में एक बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम रहीम यार खान जिले में विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 18 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पांच लोगों की हाल गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर बारिश की वजह से पानी सड़क पर जमा हो गया था। हादसे के बाद बस गन्ने के ढेर के नीचे दब गई और बचाव दल को घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed