{"_id":"62f8ac7d52df065f046eac91","slug":"road-accident-in-pakistan-13-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत
Sun, 14 Aug 2022 01:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 Aug 2022 01:34 PM IST
सार
रहीम यार खान जिले में विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 18 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां के पंजाब प्रांत में एक बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम रहीम यार खान जिले में विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से भरे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त बस में कुल 18 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पांच लोगों की हाल गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर बारिश की वजह से पानी सड़क पर जमा हो गया था। हादसे के बाद बस गन्ने के ढेर के नीचे दब गई और बचाव दल को घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लगा।
विज्ञापन