फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   rising incidents of girls going missing in Pakistan create a storm on social media

पाकिस्तान: लापता होतीं नाबालिग लड़कियों को लेकर खड़ा हुआ सियासी तूफान, इमरान की पार्टी ने दिया राजनीतिक रंग

Tue, 26 Apr 2022 02:51 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 26 Apr 2022 02:51 PM IST
सार

हाल ही में सत्ता से बाहर हुई पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश भी कर रही है। पार्टी की सिंध शाखा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। सिंध में ऐसी घटनाओं पर ध्यान देने के बजाय पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो विदेश यात्रा पर चले गए हैं...

विज्ञापन
rising incidents of girls going missing in Pakistan create a storm on social media
पाकिस्तान में, ट्रक आर्ट की मदद से ढूंढे जा रहे लापता बच्चे - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पाकिस्तान में लड़कियों के “लापता” होने की बढ़ती घटनाओं को लेकर खास कर सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा हो गया है। ताजी नाराजगी दुआ ज़ेहरा नाम की एक नाबालिग लड़की के गायब होने को लेकर भड़की है। दुआ पिछले 16 अप्रैल को कराची के अल फलह इलाके से अचानक गायब हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने दावा किया कि उसका पता लगा लिया गया है। लेकिन इस घटना के साथ ही कई दूसरी लड़कियों का मामला भी चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते निमरा काजमी नाम की एक लड़की गायब हो गई थी। इस मामले में पुलिस के इस बयान ने लोगों में और गुस्सा भड़का दिया है कि निमरा का अपहरण नहीं हुआ था। बल्कि वह अपनी मर्जी से गई और डेरा ग़ाजी इलाके में उसने शाहरुख नाम के एक लड़के से निकाह कर लिया है। लेकिन निमरा के परिवार ने इस बात की पुष्टि नही की है।

विज्ञापन

लाहौर पुलिस ने किया इनकार

हालांकि कराची पुलिस ने दुआ ज़ेहरा का पता लगा लेने का दावा किया है, लेकिन वह कहां है, इस बारे में सोमवार रात तक उसने कोई जानकारी नहीं दी थी। कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि दुआ लाहौर में पाई गई है। लेकिन लाहौर पुलिस ने इसका खंडन कर दिया। कराची पुलिस ने कहा है कि दुआ का निकाह हो गया है। उसका मैरिज सर्टिफिकेट उसे मिल गया है। उस पर दर्ज पता के अनुसार वह दुआ की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दुआ के पिता ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनकी बेटी 14 साल की है। पाकिस्तान के कानून के मुताबिक 18 साल की उम्र होने के पहले लड़कियों का हुआ निकाह गैर-कानूनी माना जाता है। दुआ के पिता ने टीवी चैनल जियो न्यूज से कहा कि मैरिज सर्टिफिकेट पर जिन नाम-पतों का जिक्र है, उनके बारे में उन्हें रत्ती भर भी अंदाजा नहीं है।

इमरान की पार्टी ने दिया राजनीतिक रंग

इस घटना से पाकिस्तान में जन आक्रोश भड़क गया है। हाल ही में सत्ता से बाहर हुई पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश भी कर रही है। पार्टी की सिंध शाखा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। वह दुआ के परिवार को गुमराह करने में लगी रही है। साथ ही उसने नाबालिग लड़की का चरित्र हनन करने की कोशिश भी की है। पीटीआई ने कहा है कि सिंध में ऐसी घटनाओं पर ध्यान देने के बजाय पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो विदेश यात्रा पर चले गए हैं। पीपीपी का मुख्य जनाधार सिंध प्रांत में ही है।

बिलावल भुट्टो की बहन बख्तावर भुट्टो ने मांग की है कि जो व्यक्ति दुआ को साथ ले गया, उस पर अपहरण का मुकदमा दर्ज हो। साथ ही नाबालिक लड़की का निकाह कराने वाले मौलवी को भी गिरफ्तार किया जाए।



समाजशास्त्रियों ने इस पर असंतोष जताया है कि बाल विवाह आज भी पाकिस्तान में एक बड़ी सामाजिक समस्या बना हुआ है। उन्होंने कहा है कि हाल की लड़कियों के लापता होने की घटनाओं से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन साथ ही ऐसे दीर्घकालिक कदम भी उठाने जरूरी हैं, जिससे लड़कियां अत्याचारियों की शिकार न बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed