फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rishi Sunak celebrated Diwali said I will make such a Britain where our children can light diyas

UK New PM: दिवाली कार्यक्रम में शामिल हुए सुनक, कहा- ब्रिटेन में विकास का दीप जलाएंगे

Fri, 28 Oct 2022 06:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Oct 2022 06:18 AM IST
सार

सुनक ने कहा कि मैं एक ऐसे ब्रिटेन के निर्माण के लिए हर संभव कोशिश करूंगा, जहां हमारी पीढि़यां भविष्य को आशा के साथ देखें। सुनक ने इस मौके पर ब्रिटेन को एकजुट करने का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
Rishi Sunak celebrated Diwali said I will make such a Britain where our children can light diyas
दिवाली कार्यक्रम में शामिल हुए ऋषि सुनक। - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए संकल्प लिया कि वह एक ऐसे ब्रिटेन के निर्माण के लिए सब कुछ करेंगे, जहां हमारे बच्चे और पोते-पोती अपने विकास का दीप जलाकर भविष्य को आशा के साथ देख सकें। सुनक ने यह बात पीएम के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर बुधवार देर रात आयोजित दिवाली समारोह में हिस्सा लेते हुए कही। उन्होंने ट्वीट किया, 10 डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित दिवाली समारोह में शिरकत कर बहुत खुशी महसूस हो रही है।

विज्ञापन


ब्रिटेन को एकजुट करने का संकल्प
सुनक ने कहा कि मैं एक ऐसे ब्रिटेन के निर्माण के लिए हर संभव कोशिश करूंगा, जहां हमारी पीढि़यां भविष्य को आशा के साथ देखें। सुनक ने इस मौके पर ब्रिटेन को एकजुट करने का संकल्प लिया। उन्होंने 10 डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित दिवाली समारोह में ली गई अपनी तस्वीर भी साझा की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस से हुईं गलतियां सुधारेंगे
ऋषि सुनक ने कहा कि ‘देश अभी मुश्किल में है। पूर्व पीएम लिज ट्रस से कुछ गलतियां हुईं हैं, हम इन्हें सुधारेंगे। ट्रस इस देश में विकास और सुधार करना चाहती थीं। मैंने बदलाव लाने के लिए उनकी बेचैनी की प्रशंसा की, लेकिन कुछ गलतियां की गईं, इन्हें सुधारना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed