फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Richerd Brenson, Jeff Bezos and Elon Musk desperate to start space tourism

ऊंची उड़ान : अंतरिक्ष पर्यटन शुरू करने को बेताब ब्रेन्सन, बेजोस और मस्क

Sat, 10 Jul 2021 08:30 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन
अमर उजाला रिसर्च टीम, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Jul 2021 08:30 AM IST
सार

  • ब्रिटिश कारोबारी और वर्जिन ग्रुप के संस्थापक ब्रेन्सन 11 जुलाई को अंतरिक्ष की सैर पर निकलेंगे, तो उनके 9 दिनों बाद 20 जुलाई को अमेजॉन के संस्थापक बेजोस 'एज ऑफ स्पेस' के लिए उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
Richerd Brenson, Jeff Bezos and Elon Musk desperate to start space tourism
Elon Musk, Jeff Bezos - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दुनिया के तीन नामी उद्यमी और अरबपतियों रिचर्ड ब्रेन्सन, जेफ बेजोस व एलन मस्क में इन दिनों अंतरिक्ष पर्यटन शुरू करने की होड़ मची है। ब्रिटिश कारोबारी और वर्जिन ग्रुप के संस्थापक ब्रेन्सन 11 जुलाई को अंतरिक्ष की सैर पर निकलेंगे, तो उनके 9 दिनों बाद 20 जुलाई को अमेजॉन के संस्थापक बेजोस 'एज ऑफ स्पेस' के लिए उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन


दिलचस्प है कि वह नील आर्मस्ट्रांग के चांद पर उतरने वाले दिन ही स्पेस जा रहे हैं। वहीं मस्क आम लोगों को भी सितंबर में अंतरिक्ष की यात्रा पर भेजने वाले हैं।
विज्ञापन


600 सीटें आरक्षित 1.90 करोड़ का टिकट 
ब्रेन्सन की वर्जिन गैलेक्टिक का कहना है उसने 600 से ज्यादा सीटें आरक्षित कर ली हैं। हर एक सीट की कीमत 2.50 लाख डॉलर (करीब 1.90 करोड़ों रुपये) बताई गई है। पहली फ्लाइट पर खुद ब्रेन्सन समेत छह लोग जाने वाले हैं। ब्रेन्सन के मिशन में भारत की बेटी सिरीशा बांदला भी उड़ान भरेंगी। वह कल्पना चावला के बाद अंतरिक्ष जाने वाले भारतीय मूल की दूसरी महिला होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेजोस की ब्लू ओरिजिन एक यात्री से कितना पैसा वसूला यह अभी सामने नहीं आया है। लेकिन ब्लू ओरिजिन के 20 जुलाई को जाने वाले पहले सब-आर्बिटल मिशन के लिए एक व्यक्ति ने 2.8 करोड़ डॉलर की बोली लगाकर टिकट खरीदा है।

एलन मस्क की स्पेस एक्स 30 सितंबर में नागरिक चालक दल वाला मिशन भेजने की योजना है। मस्क ने कहा है कि स्पेसएक्स स्टरशिप रॉकेट से जापानी अरबपति युसाकु मेजावा को 2023 में चांद की उड़ान पर भेजेगी।

उड़ान का डिजाइन
ब्रेन्सन और उनका दल वीएसएस यूनिटी स्पेस प्लेन से जाएगा। फिर 15 किलोमीटर ऊंचाई पर स्पेसक्राफ्ट अलग होगा और रॉकेट 88 किलोमीटर ऊपर ले जाएगा। स्पेसक्राफ्ट वापस रनवे पर उतरेगा। 

बेजोस उसकी उड़ान ब्रेन्सन से अलग होगी। वह रॉकेट और कैप्सूल दोनों का इस्तेमाल करेंगे। वह कैप्सूल में बैठेंगे और ब्लू ओरिजन के फिर इस्तेमाल इस्तेमाल होने वाले न्यू शेपर्ड रॉकेट के पेलोड उड़ान भरेंगे। यह रॉकेट अलग होकर लॉन्चपैड पर आएगा। कैप्सूल पैराशूट से उतरेगा। 

यात्रियों की संख्या
वर्जिन गैलेक्टिक के विमान में 6 लोग आ सकते हैं इनमें दो चालक और 4 यात्री शामिल होंगे। ब्लू ओरिजन स्पेसक्राफ्ट में 6 यात्री होंगे और यह स्वतंत्र रूप से उड़ान भर सकता है वहीं स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में 7 लोग जा सकते हैं।


यात्रा का समय
वर्जिन गैलेक्टिक ने टेकऑफ से लैंडिंग का कुल समय 90 मिनट तक बताया है। इसमें माइक्रोग्रैविटी के 4 मिनट शामिल हैं। ब्लू ओरिजिन की फ्लाइट रॉकेट से अलग होने के बाद 10 मिनट की होगी। यात्री वह कुछ मिनट के लिए बाहर हीनता महसूस होगी। वही स्पेस एक्स का मिशन तीन से चार दिनों का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed