फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Reza Pahlavi warn world leaders says silence increases dictatorship Demand for action against Iran intensifies

ईरान पर कार्रवाई की मांग: रजा पहलवी ने दुनिया के नेताओं को दी चेतावनी, कहा- चुप्पी साधने से तानाशाही बढ़ती है

Sat, 14 Feb 2026 05:09 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 14 Feb 2026 05:09 PM IST
सार

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने विश्व नेताओं से तेहरान सरकार पर दबाव बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने म्यूनिख, लॉस एंजेलिस और टोरंटो में वैश्विक प्रदर्शन का आह्वान किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी ईरान को परमाणु कार्यक्रम पर चेतावनी दी है। आइए विस्तार से जानते हैं कि रजा पहलवी ने और क्या-क्या कहा।

विज्ञापन
Reza Pahlavi warn world leaders says silence increases dictatorship Demand for action against Iran intensifies
ईरान के पूर्व शाह के बेटे रजा पहलवी - फोटो : एक्स@PahlaviReza

विस्तार

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने विश्व नेताओं से ईरान सरकार पर दबाव बढ़ाने की अपील की है। जर्मनी के म्यूनिख में सुरक्षा सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि अगर लोकतांत्रिक देश चुप बैठे रहे तो ईरान में और जानें जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान के खिलाफ निष्क्रियता बुलियों और दमनकारी शासन को बढ़ावा देती है। उन्होंने समर्थकों से कई देशों में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रजा पहलवी ने म्यूनिख में प्रेस वार्ता के दौरान “ग्लोबल डे ऑफ एक्शन” का ऐलान किया। उन्होंने समर्थकों से म्यूनिख, लॉस एंजेलिस और टोरंटो में प्रदर्शन करने को कहा। उनका कहना है कि इन प्रदर्शनों का मकसद ईरानी जनता के समर्थन में ठोस और तुरंत अंतरराष्ट्रीय कदम उठाने का दबाव बनाना है। उन्होंने पूछा कि क्या दुनिया ईरान की जनता के साथ खड़ी होगी या नहीं।
विज्ञापन


ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा दबाव
ईरान पर दबाव ऐसे समय बढ़ा है जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को और सीमित करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ नई परमाणु डील जरूरी है, नहीं तो कड़े नतीजे हो सकते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ईरान में शासन परिवर्तन सबसे बेहतर परिणाम हो सकता है। इन बयानों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस और तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bangladesh: बीएनपी की जीत के बाद तारिक रहमान का बड़ा संदेश, कहा- देश को लोगों को अब मिली असली आजादी और अधिकार

म्यूनिख सम्मेलन में भी हुए विरोध प्रदर्शन
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के पहले दिन भी ईरान के खिलाफ प्रदर्शन हुए। ईरानी विपक्षी संगठन पीपुल्स मुजाहिदीन ऑर्गनाइजेशन ऑफ ईरान, जिसे मुजाहिदीन-ए-खल्क भी कहा जाता है, के समर्थकों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने हाल के देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर ईरान सरकार की सख्त कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने मृतकों के लिए न्याय और राजनीतिक बदलाव की मांग उठाई।


मौत के आंकड़ों पर अलग-अलग दावे
अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार हालिया विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 7,005 लोगों की मौत हुई, जिनमें 214 सरकारी बलों के सदस्य भी शामिल हैं। एजेंसी का कहना है कि उसके आंकड़े जमीनी नेटवर्क से सत्यापित हैं। वहीं ईरान सरकार ने 21 जनवरी को जारी अपने आंकड़े में 3,117 लोगों की मौत की बात कही थी। पहले भी अशांति के मामलों में सरकारी आंकड़ों पर सवाल उठते रहे हैं।

निर्वासन के बाद भी सक्रिय पहलवी
रजा पहलवी ईरान के अपदस्थ शाह के बेटे हैं, जिन्होंने 1979 में सत्ता छोड़कर देश छोड़ा था। वह करीब 50 साल से निर्वासन में हैं, लेकिन खुद को ईरान के भविष्य की राजनीति में एक विकल्प के रूप में पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोकतांत्रिक देश सिर्फ देखते रहे तो दमनकारी ताकतों का हौसला बढ़ेगा। उनका दावा है कि ईरान में जनता बदलाव चाहती है और अंतरराष्ट्रीय समर्थन से यह संभव है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article