फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh election BNP victory Tarique Rahman press conference says now people got real freedom rights

Bangladesh: बीएनपी की जीत के बाद तारिक रहमान का बड़ा संदेश, कहा- देश के लोगों को अब मिली असली आजादी और अधिकार

Sat, 14 Feb 2026 04:40 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 14 Feb 2026 04:40 PM IST
सार

Tarique Rahman: बीएनपी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद तारिक रहमान ने जीत को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि देश में आजादी और अधिकारों का असली स्वरूप बहाल हुआ है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, जिम्मेदार शासन और मजबूत कानून व्यवस्था पर जोर दिया। रहमान ने सभी दलों को साथ लेकर चलने की बात कही। आइए विस्तार से जानते हैं कि जीत के बाद बीएनपी के अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Bangladesh election BNP victory Tarique Rahman press conference says now people got real freedom rights
तारिक रहमान, बीएनपी के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में बीएनपी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान ने इसे जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र के लिए बलिदान देने वाले लोगों को समर्पित है। चुनाव नतीजों के बाद ढाका के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में तारिक रहमान ने कहा कि आज से देश में आजादी और अधिकारों का असली स्वरूप फिर से बहाल हुआ है। उन्होंने सभी दलों से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील भी की।

विज्ञापन


तारिक रहमान ने कहा कि यह जीत बीएनपी की नहीं, बल्कि देश की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक विचार हो सकते हैं, लेकिन देशहित में सभी को साथ रहना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय एकता ही सबसे बड़ी ताकत है और बंटवारा सबसे बड़ी कमजोरी। रहमान ने कहा कि लोगों ने तमाम बाधाओं को पार कर लोकतंत्र की राह दोबारा खोल दी है और सीधे वोट से जवाबदेह संसद और सरकार की वापसी हुई है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रखने की अपील
बीएनपी प्रमुख ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था बनाए रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी बहाने से किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सुरक्षित और मानवीय बांग्लादेश बनाने के लिए सबके सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब देश के पुनर्निर्माण का समय है और हर पक्ष को जिम्मेदार भूमिका निभानी होगी। उन्होंने समर्थकों से भी संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बीएनपी ने पीएम मोदी की शुभकामनाओं के लिए दिया धन्यवाद, भारत के साथ संबंधों को लेकर कही बड़ी बात

अर्थव्यवस्था और संस्थाओं पर भी जताई चिंता
तारिक रहमान ने कहा कि नई सरकार ऐसे समय काम शुरू करेगी जब अर्थव्यवस्था कमजोर है, संविधान और संस्थाएं दबाव में हैं और कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दौर की शासन व्यवस्था ने ढांचे को नुकसान पहुंचाया है, जिसे अब मिलकर ठीक करना होगा। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को संस्थागत रूप देना सरकार और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है।




सभी दलों को किया धन्यवाद
रहमान ने बताया कि इस चुनाव में कुल 51 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। उन्होंने नतीजे चाहे जो रहे हों, सभी दलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दल ही लोकतंत्र की असली रोशनी होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष अगर अपनी-अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाएं तो लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने सभी लोकतांत्रिक दलों से राष्ट्र निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

ये भी पढ़ें- US-EU के बीच कैसे संबंध?: अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का दावा- पश्चिमी देशों की सोच गलत, नहीं टूटेंगे रिश्ते
 
प्रेस वार्ता में तारिक रहमान ने चुनाव आयोग, प्रशासन और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग के बिना शांतिपूर्ण चुनाव संभव नहीं था। कार्यक्रम में बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित सांसद, सहयोगी दलों के प्रतिनिधि और विदेशी मीडिया के लोग भी उपस्थित थे। माहौल उत्सव जैसा रहा।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article