फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Revenue of Indian companies increased in UK

शोध: ब्रिटेन में भारतीय कंपनियों का राजस्व बढ़ा, करीब पांच लाख रोजगार सृजित

Sat, 07 May 2022 01:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 May 2022 01:32 AM IST
सार

शोध में बताया गया कि इन कंपनियों ने 1,41,005 लोगों को रोजगार दिया जो 2021 के रोजगार आंकड़े 1,16,046 के मुकाबले अधिक है।

विज्ञापन
Revenue of Indian companies increased in UK
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन में भारतीय लोगों के स्वामित्व वाली कंपनियों की संख्या पिछले साल 850 से बढ़कर 900 हो गई है। एक शोध में बताया गया कि इन फर्मों का न सिर्फ राजस्व बढ़ा है बल्कि करीब 5 लाख रोजगार का भी सृजन हुआ। बृहस्पतिवार को, 2022 ‘इंडिया मीट्स ब्रिटेन ट्रैकर’ नामक शोध जारी हुआ।

विज्ञापन


शोध में बताया गया कि इन कंपनियों ने 1,41,005 लोगों को रोजगार दिया जो 2021 के रोजगार आंकड़े 1,16,046 के मुकाबले अधिक है। वहीं इन कंपनियों का संयुक्त राजस्व भी 54.4 अरब पाउंड रहा है जो पिछले वर्ष के आंकड़े 50.8 अरब पाउंड से ज्यादा है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्रालय में निवेश मंत्री लॉर्ड गैरी ग्रिम्स्टोन ने कहा, भारत एक बहुत ही खास जगह है और उसकी वृद्धि भी उल्लेखनीय रही है। आत्मविश्वास से भरे और बढ़ते भारत ने दुनिया और ब्रिटेन को फायदा पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते पांच साल में ब्रिटेन में भारतीयों का निवेश चौगुना हो गया है। इससे ब्रिटेन में पांच लाख रोजगार सृजित हुए। ग्रिम्स्टोन ने भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत के बारे में कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा समझौता होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed