फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Revealed: Jamal Khashoggis killers got training in America, training continued in Donald Trump administration

खुलासा : खशोगी के हत्यारों को अमेरिका में मिला प्रशिक्षण, ट्रंप प्रशासन में जारी रही ट्रेनिंग

Wed, 23 Jun 2021 07:42 PM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वॉशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 23 Jun 2021 07:42 PM IST
सार

सऊदी अरब मूल के अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या से पहले चार सऊदी गुर्गों को अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में प्रशिक्षण की मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन
Revealed: Jamal Khashoggis killers got training in America, training continued in Donald Trump administration
जमाल खशोगी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

सऊदी अरब मूल के अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या से पहले चार सऊदी गुर्गों को अमेरिका में प्रशिक्षण दिया गया था। इस प्रशिक्षण की मंजूरी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दी थी। इस मामले में कुछ दस्तावेजों और मामले से परिचित लोगों ने खुलासा किया कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के कम से कम पहले वर्ष तक यह प्रशिक्षण जारी रहा।

विज्ञापन


ओबामा प्रशासन के तहत अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने पहली बार 2014 में सऊदी रॉयल गार्ड को अर्कांसस स्थित सुरक्षा कंपनी टियर-1 ग्रुप से अर्धसैनिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का लाइसेंस दिया था, जिसका स्वामित्व सेर्बरस कैपिटल मैनेजमेंट के पास है। खशोगी की मौत में शामिल चार सऊदी गुर्गों ने 2017 में प्रशिक्षण हासिल किया। दो सदस्यों ने अक्तूबर 2014 से जनवरी 2015 तक भी प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस अर्धसैनिक प्रशिक्षण में सुरक्षित निशानेबाजी, हमले का मुकाबला, निगरानी और नजदीकी लड़ाई शामिल थी। अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया टीम के निदेशक ने एक अवर्गीकृत रिपोर्ट में पहले ही दावा किया था कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर अक्तूबर 2018 में तुर्की स्थित इस्तांबुल सऊदी वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या के लिए सुनियोजित ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं : नेड प्राइस
इस रिपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि हम किसी भी लाइसेंस्ड डिफेंस एक्सपोर्ट एक्टिविटी पर टिप्पणी नहीं करेंगे। प्राइस ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की सऊदी अरब के लिए नीति कानून का शासन और मानवाधिकार की स्थापना को प्राथमिकता देगी।


संसद नहीं भेजे गए मामले की पुष्टि के दस्तावेज
टियर-1 ग्रुप की पैरेंट कंपनी सर्बरस कैपिटल मैनेजमेंट के वरिष्ठ कार्यकारी लुइस ब्रेमर ने पिछले साल संसद के सवालों का जवाब देते हुए इस प्रशिक्षण की खबर की पुष्टि की थी। लेकिन ट्रंप प्रशासन ने ब्रेमर का नामांकन वापस ले लिया और जवाबों का दस्तावेज कभी संसद भेजा ही नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed