फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   US annoyed with news of hanging of Syrian blogger

सीरियाई ब्लॉगर को फांसी दिए जाने की खबर से अमेरिका नाराज

Fri, 04 Aug 2017 03:06 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Fri, 04 Aug 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
US annoyed with news of hanging of Syrian blogger
अमेरिका ने कहा है कि सीरियाई ब्लॉगर और कार्यकर्ता बसेल खार्ताबिल को सीरियाई शासन द्वारा फांसी दिए जाने की खबर से वह बेहद दुखी है। फलस्तीनी-सीरियाई बसेल खार्ताबिल को वर्ष 2012 में, अरब क्रांति विरोध प्रदर्शन शुरू होने के एक साल बाद सीरिया की सरकार ने हिरासत में लिया था। उनकी पत्नी नौरा गाजी ने कहा कि वर्ष 2015 के अंत में उन्हें गोपनीय तरीके से फांसी दे दी गई थी।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय की उप प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा, हम उनके परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति हृदय से गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा,अमेरिका सीरियाई शासन द्वारा की जा रही बर्बर हरकतों, उत्पीड़न और न्यायेतर फांसी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करता है। नोर्ट ने कहा कि अपने ही नागरिकों पर अत्याचार, मौत और तबाही का जिम्मेदार असद शासन है। उन्होंने कहा, हर दिन वहां के साहसी लोग सीरियाई सरकार द्वारा लाई गई इस तबाही से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अमेरिका हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed