फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   oic-agreed-to-suspend-syria

ओआईसी सीरिया के निलंबन पर सहमत

Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
जेद्दाह/एजेंसी
जेद्दाह/एजेंसी Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
oic-agreed-to-suspend-syria
सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। इसलामिक देशों के संगठन ओआईसी ने सीरिया की सदस्यता निलंबित करने पर सहमति जता दी है। ओआईसी के विदेश मंत्रियों की सोमवार को यहां हुई बैठक में निलंबन संबंधी प्रस्ताव पेश किया गया।
विज्ञापन


बैठक के तत्काल बाद एक सूत्र ने बताया, 'बैठक अभी खत्म हुई है। मंत्रियों ने सीरिया के निलंबन के प्रस्ताव को पारित कर दिया है।' गौरतलब है कि ओआईसी में 56 इसलामिक देश और फलस्तीनी प्राधिकरण शामिल हैं। इस प्रस्ताव पर ईरान ने ऐतराज जताया था।
विज्ञापन


बैठक से पूर्व ईरानी विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा था, 'सदस्यता समाप्त करने का मतलब यह नहीं है कि आप इस मुद्दे को हल करने जा रहे हैं। इसका मतलब है कि आप इस मुद्दे को मिटा रहे हैं। हम इस मुद्दे का समाधान चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ओआईसी के विदेश मंत्रियों की आज से होने वाले दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में सीरिया के निलंबन की औपचारिक घोषणा की जाएगी। सीरिया के वर्तमान हालात पर चर्चा के लिए सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला ने यह शिखर सम्मेलन बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed