{"_id":"5ff0a011049b080bd36738bb","slug":"tottenham-hotspur-slam-stars-for-flouting-coronavirus-protocols","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID19: घर के अंदर पार्टी कर EPL के चार खिलाड़ियों ने किया लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
COVID19: घर के अंदर पार्टी कर EPL के चार खिलाड़ियों ने किया लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन
Sat, 02 Jan 2021 10:08 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
ईपीएल
- फोटो : social media
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार के संक्रमण (स्ट्रेन) मिलने के बाद सरकार द्वारा लागू प्रतिबंधों के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की टीमों टोटेनहम और वेस्ट हैम से जुड़े चार खिलाड़ियों ने क्रिसमस के मौके पर घर के अंदर पार्टी कर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
टोटेनहम और वेस्ट हैम ने हालांकि खिलाड़ियों के दूसरे के साथ मिलकर पार्टी करने की आलोचना की है। इसका खुलासा सोशल मीडिया पर डाले गये एक पोस्ट से हुआ। तस्वीर में टोटेनहम के एरिक लामेला, सर्जियो रेगुइलन और जियोवानी लो सेल्सो और वेस्ट हैम के मैनुअल लानजिनी एक घर के अंदर अन्य लोगों के साथ देखे गये। लंदन में लगाए गए प्रतिबंध में लोगों को दूसरे के घर में जाने की मनाही हैं।
विज्ञापन
टोटेनहम से जारी बयान में कहा गया, 'हम बेहद निराश हैं और उस तस्वीर की कड़ी निंदा करते हैं, जिसमें हमारे कुछ खिलाड़ी परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस के मौके पर जमा हुए है। हम जानते हैं कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षित रहने के लिए देश के हर किसी को अपना योगदान देना होगा।'
विज्ञापन
कोविड-19 से जुड़े मामलों के कारण पिछले सप्ताह ईपीएल के तीन मैचों को स्थगित कर दिया गया था।