फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The Matter of the collapse historic mansion of the Kapoor family

पाकिस्तान : कपूर खानदान की ऐतिहासिक हवेली ढहाने का खतरा

Mon, 13 Jul 2020 04:30 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 04:30 AM IST
सार

  • मौजूदा मालिक हवेली गिराकर कॉम्प्लेक्स बनाने पर अड़े
  • 2018 में ऋषि कपूर ने पाक सरकार से किया था संग्रहालय में बदलने का आग्रह

विज्ञापन
The Matter of the collapse historic mansion of the Kapoor family
कपूर हवेली - फोटो : फाइल

विस्तार

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान की पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित ऐतिहासिक खानदानी हवेली पर ढहाने का खतरा मंडरा रहा है। इसके मौजूदा मालिक जौहरी हाजी मुहम्मद इसरार इसे गिराकर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने पर अड़े हैं। इससे पहले ऋषि कपूर ने 2018 में पाकिस्तान सरकार से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित ‘कपूर हवेली’ को संग्रहालय में बदलने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


ऋषि कपूर के आग्रह पर पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी ने इसे संग्रहालय में बदलने का आश्वासन दिया था। प्रांतीय सरकार ऐतिहासिक महत्व देखते हुए हवेली खरीदकर इसे मूल रूप में संरक्षित रखना चाहती थी। हालांकि जौहरी के साथ कीमतों पर मतभेद के कारण ऐसा करने में नाकाम रही। जबकि जौहरी ने कीमतों पर किसी मतभेद से इनकार कर दिया। हवेली की अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

पहले भी हुए हैं गिराने के प्रयास

जौहरी पहले भी हवेली गिराने का प्रयास कर चुके हैं। खैबर पख्तूनख्वा के विरासत विभाग ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। दूसरी ओर, स्थानीय निवासियों ने कहा, हवेली भूत बंगले में तब्दील हो गई है। बारिश, भूकंप और तूफान के चलते इसकी स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है। जर्जर हालत के कारण यह कभी भी गिर सकती है।

100 साल पुरानी है हवेली

ऋषि कपूर के दादा एवं दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का जन्म ‘कपूर हवेली’ में हुआ था। पृथ्वीराज के पिता बशेश्वरनाथ ने 1918-1922 के बीच इसका निर्माण कराया। करीब 40-50 कमरों वाली यह हवेली एक वक्त पर बेहद आलीशान दिखती थी, लेकिन अब हालत जर्जर हो गई है। पहले यह हवेली पांच मंजिल की थी। भूकंप से पैदा दरारों के कारण इसके ऊपरी तीन मंजिलों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed