फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   putin's bedroom secret goes viral

रूसी राष्ट्रपति भूल गए माइक्रोफोन ऑफ करना, वायरल हो गए 'बेडरूम सीक्रेट'

Thu, 09 Jun 2016 07:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Thu, 09 Jun 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
 putin's bedroom secret goes viral
- फोटो : Barcraft

दुनिया से सबसे शक्तिशाली नेताओं की श्रेणी में शुमार व्लादिमिर पुतिन की एक गलत की वजह से उनके बेडरूम सीक्रेट सार्वजनिक हो गए और उन्हें इस बात का इल्म तक नहीं हुआ। लीक होते ही पुतिन का यह बेडरूम सीक्रेट वायरल हो गया।

विज्ञापन


दरअसल हुआ कुछ यूं कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक निजी बातचीत के दौरान अपने बेडरूम सीक्रेट के बारे में बेलारूस के तानाशाह अलेक्सेन्द्र लुकाशेन्को को बता रहे थे।इस दौरान वह बेडरूम में लगा माइक्रोफोन बंद करना भूल गए और उनकी पूरी बात सार्वजनिक हो गई। रूसी राष्ट्रपति के निजी जीवन के सीक्रेट का खुलासा उस वक्त हुआ जब वो मिन्स्क की यात्रा पर गए हुए हैं, वहां बेलारूस के तानाशाह अलेक्सेन्द्र लुकाशेन्को से हुई प्राइवेट बात चीत का वीडियो वायरल हो गया जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें सोने का बहुत ही कम समय मिलता है। पुतिन ने बताया कि उन्हें एक रात में 4-5 घंटे मुश्किल से सोने को मिलता है। दरअसल में पुतिन का सीक्रेट वायरल होने का कारण खुद पुतिन ही हैं।
विज्ञापन


प्रेस कान्फ्रेंस से पहले पुतिन ने माइक्रोफोन लगाया था, कान्फ्रेंस के बाद पुतिन यह भूल गए थे कि उनका माइक्रोफोन अभी भी चालू है। वीडियो में पुतिन अलेक्सेन्द्र लुकाशेन्को से कहते हैं कि वो रात के 3 बजे तक बिस्तर पर नहीं जा पाते हैं। इसके बाद लुकाशेन्को पुतिन से पूछते हैं कि, 'सब ठीक तो हैं?' पुतिन जबाब में कहते हैं, 'हां सब ठीक है, लेकिन मैं बहुत कम सोता हूं। परसों भी मैं मात्र 4 घंटे ही सो पाया और पिछली रात भी 5 घंटे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात के तीन बजे सोते हैं और सुबह आठ बजे उठ जाते हैं पुतिन

 putin's bedroom secret goes viral

पुतिन ने उंगली से इशारा करके बताया कि वो कितने घंटे सो पाते हैं। अलेक्सेन्द्र लुकाशेन्को ने भी पुतिन के साथ सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि यह वाकई में बहुत कम समय है। पुतिन जो हमेशा ही अपनी माचो मैन वाली छवि के लिए जाने जाते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वो रोज जूडो कराते के अभ्यास के साथ-साथ आइस हॉकी भी खेलते हैं।

पुतिन कहते हैं कि वो रोज रात के तीन बजे बिस्तर पर चले जाते हैं और सुबह 8 बजे उठ जाते हैं। पुतिन और लुकाशेन्को दोनों देशों के संबंध को पूर्व सोवियत राज्यों में से सबसे उन्नत बनाने पर सहमत हुए थे। हालांकि मिन्स्क के राष्ट्रपति ने हाल ही में यूरोपीय संघ के साथ संबंधों में सुधार की मांग की की थी।

पुतिन पिछले 17 सालों से रूस पर बतौर राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के रूप में पर शासन कर रहे हैं

 putin's bedroom secret goes viral

पुतिन के हाल ही के साल टकराव में बीते हैं। फिर चाहें वो पश्चिम में यूक्रेन, सीरिया संकट हो या क्रीमिया प्रायद्वीप की जब्ती हो या फिर काला सागर और सीरिया को लेकर रूस के नीति हो। पश्चिमी प्रतिबंधों और तेल की कीमतों में कमी ने रूस के लिए गंभीर आर्थिक समस्याओं को जन्म दिया है। पूर्व केजीबी जासूस पुतिन पिछले 17 सालों से रूस पर बतौर राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के रूप में पर शासन कर रहे हैं।

रूसी नेता ने 2014 में क्रेमलिन की पूर्व प्रथम महिला ल्युडमिला से अपने तलाक के बाद से निजी जिंदगी के बारे में किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हाल ही में एक अफवाह यह भी आई थी कि पुतिन के संबंध ओलंपिक की ग्लैमरस जिमनास्ट एलीना कबीवा (33) से हैं। हालांकि पूर्व में दोनों ने ही इसे मानने से इन्कार कर दिया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed