फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Punjab chief minister captain amrinder on five days trip to Israel

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर पांच दिन की यात्रा पर इजरायल पहुंचे

Mon, 22 Oct 2018 12:09 PM IST
भाषा, इजराइल
भाषा, इजराइल Updated Mon, 22 Oct 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Punjab chief minister captain amrinder on five days trip to Israel
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पांच दिन की इजरायल यात्रा पर रविवार की शाम पहुंचे। उनकी यात्रा का लक्ष्य कृषि, वानिकी और डेयरी के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करना है। सिंह के साथ अधिकारियों का एक शिष्टमंडल भी है।

विज्ञापन

 

सिंह कृषि, वानिकी, डेयरी और दूषित जल शोधन के क्षेत्र में काम करने वाली विभिन्न कंपनियों और संस्थानों का दौरा करेंगे ताकि पंजाब की जरूरतें पूरी करने वाले मौकों का लाभ लिया जा सके। साथ ही वह पंजाब की आंतरिक सुरक्षा मजबूत बनाने के लिहाज से भी इजरायली अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन

 

इस यात्रा पर रवाना होने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा था कि इजराइल की ओर से जिन आधुनिक तकनीकों की पेशकश की गई है, उनकी सरकार उनका लाभ उठाना चाहेगी। मंगलवार को ‘‘पंजाब में निवेश के अवसर’’ गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसका लक्ष्य इजराइल से पंजाब में निवेश आकर्षित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) कृषि के क्षेत्र में सहयोग के लिए तेल अवीव विश्वविद्यालय और गैलिली इंस्टीट्यूट के साथ सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर करेगा। वहीं देश की यात्रा पर आया शिष्टमंडल जल संरक्षण के क्षेत्र में एक सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर करेगा।

 

सिंह लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि पंजाब के किसानों को सिर्फ धान एवं गेहूं की खेती तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि अपनी फसलों में बदलाव लाना चाहिए। उन्हें राज्य के लगातार गिरते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए ड्रिप इरीगेशन (बूंदों के जरिए होने वाली सिंचाई) और हाइड्रोपोनिक्स पर ध्यान देना चाहिए। अपनी यात्रा से पहले इजरायली शिष्टमंडल के साथ हुई मुलाकात में सिंह ने डेयरी के क्षेत्र में इजराइली तौर-तरीके अपनाने में दिलचस्पी दिखाई थी।

 

पंजाब खट्टे फलों के उत्पादन और उनकी गुणवत्ता बढ़ाने में इजराइल की मदद चाहता है। पंजाब पहले ही देश में ‘कीनू’ का सबसे बड़ा उत्पादक है और अब वह मीठे संतरों की बागवानी भी करना चाहता है। बाजार में मीठे संतरों की मांग और कीमत दोनों अच्छी है।

 

सिंह के नेतृत्व वाले शिष्टमंडल के समक्ष आंतरिक सुरक्षा के संबंध में इजरायली विशेषज्ञता पर एक प्रस्तुति दी जाएगी और यात्रा के दौरान वे लोग इजरायल की बड़ी सुरक्षा कंपनी की अकादमी का दौरा भी करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इजराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन, कृषि मंत्री उरी एरियन और ऊर्जा तथा जल संसाधन मंत्री युवाल स्टेनित्ज से मुलाकात शामिल है।

 

वह हाइफा की आजादी के लिए 1918 में हुई लड़ाई के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों की समाधि पर भी जाएंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed