फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In America, corona cases rising rapidly, many states announce new restriction

अमेरिका के अस्पतालों में कोरोना संक्रमित बढ़े, कई राज्यों में पाबंदियां लगाई गईं

Tue, 24 Nov 2020 11:28 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 24 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
In America, corona cases rising rapidly, many states announce new restriction
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में अभी भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। वहां कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 36 फीसदी बढ़ी है। सोमवार की सुबह तक अमेरिका के अलग-अलग अस्पतालों में 73 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित भर्ती थे।

विज्ञापन


वहीं, 11 से 19 नवंबर तक वहां रोजाना करीब 2800 मरीज भर्ती हुए थे। यह जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज के आंकड़ों से सामने आई है। रविवार को अमेरिका में 1,37,010 नए कोरोना संक्रमित आए। यह संख्या इससे पहले कुछ दिनों की तुलना में कम है।
विज्ञापन


हाल ही में वहां एक दिन में दो लाख से ज्यादा मरीज सामने आए थे। पिछले सप्ताह नए मरीजों की संख्या बढ़ने के असर अब अस्पतालों में उनकी बढ़ती संख्या के रूप में भी सामने आ रहे हैं। अमेरिका के ज्यादातर राज्यों में पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओहियो में तीन सप्ताह का कर्फ्यू लगाया गया। कैलिफोर्निया में 28 और काउंटी को ज्यादा पाबंदी वाले इलाकों में शामिल कर लिया गया। दूसरी ओर कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में सोमवार से 28 दिन का लॉकडाउन लग गया। इसके तहत समारोहों पर प्रतिबंधों होगा।

चीन के तीन इलाके में फिर से मिले कोरोना के मामले
चीन अक्सर दावा करता रहा है कि उसने कोरोना महामारी पर नियंत्रण पा लिया है। लेकिन, एक बार फिर वहां तीन इलाकों से कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये इलाके तियानजिन, शंघाई और इनर मंगोलिया हैं। इससे चीन में वायरस के फिर से फैलने का डर बढ़ गया है और इस वजह से कई हिस्सों में पाबंदियां लगाने की तैयारी चल रही है।

शंघाई में दो पॉजिटिव केस मिले हैं। ये दोनों पति-पत्नी हैं। इसके अलावा शंघाई के पुडोंग एयरपोर्ट पर छह पॉजिटिव मिले थे। एयरपोर्ट कर्मचारियों की रातों-रात मास टेस्टिंग हुई है। तियानजिन में मामला आना इसलिए चिंता का विषय है, क्योंकि यह चीन की राजधानी बीजिंग के पड़ोस में है।

जर्मनी में सख्ती बढ़ाई जाएगी, इटली में दी जाएगी
यूरोप में भी इन दिनों कोरोना की नई लहर चल रही है। इसे देखते हुए जर्मनी ने लॉकडाउन पाबंदियों को सख्त करने का फैसला किया है। वहां 20 दिसंबर तक पाबंदियों को बरकरार रखा जा सकता है। पहले ये पाबंदियां नवंबर के अंत में समाप्त होने वाली थी। दूसरी ओर इटली ने रविवार को 28,337 नए मामले सामने आने के बावजूद लॉकडाउन में ढील देने का फैसला किया है।


प्रधानमंत्री गियूसेप्पे कोंते क्रिसमस तक नियमों में ढील देने पर विचार कर रहे हैं, ताकि क्रिसमस तक दुकानें ज्यादा देर के लिए खुलें। फ्रांस में रविवार को 13,157 नए केस आए। इससे देश में कुल मामलों की संख्या 2.14 लाख हो गई। हालांकि, लॉकडाउन जैसे उपायों से देश में नए मामलों की संख्या घटी है। देश में टेस्ट में पॉजिटिव नतीजों की संख्या 14% घटी है। नवंबर की शुरुआत में यह 20 फीसदी थी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed