18,000 बार रिजेक्ट होने के बाद फ्रेया को मिला ट्रांसफार्मर्स-5 में रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड फिल्म ट्रांसफॉर्मर्स सिरीज की पांचवीं फिल्म आने वाली है। और इस बार कारें और ट्रकों की लड़ाई वाली इस फिल्म में एक कुत्ते फ्रेया (फीमेल डॉग) का बहुत ही अहम किरदार एंट्री मारने वाला है।जिस कुत्ते को इस फिल्म में जगह मिली है उसे 18,000 बार रिजेक्ट किया गया। सबसे अलग दिखने वाली फ्रेया को हॉलीवुड की सबसे महगी फिल्मों में से एक ट्रांसफॉर्मर्स-5 में जगह मिली है। फ्रेया की कहानी बहुत ही रोचक है। पिछले 6 साल से ब्रिटेन के फ्रेशफील्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर में पड़ी थी।
इस सेंटर में तमाम जानवर प्रेमी आते थे और अपने मनपसंदीदा कुत्तों को अपने साथ लेकर चले जाते थे, लेकिन सबसे अलग-थलग दिखने वाली फ्रेया को कोई नहीं पूछता था। जब से फ्रेया रेस्क्यु सेंटर में पड़ी थी तब से 18,000 बार लोगों ने उसे देखा लेकिन कोई भी उसे अपने साथ नहीं ले गया।
माइकल बे जानवरों के हक की लड़ाई लड़ने वाले काबिल वकील भी हैं
फ्रेया की किस्मत तब पलटी जब ट्रांसफार्मर-5 के डायरेक्टर माइकल बे ने फ्रेया को एक न्यूज में देखा। बे ने ट्वीट कर कहा कि, 'हम फ्रेया को अपनी फिल्म ट्रांसफॉर्मर्स-5 में कास्ट कर रहे हैं। और फ्रेया के लिए एक घर भी ढूंढ़ रहे हैं, घर नहीं मिला तो हम उसे अपना घर ले जाएंगे, स्वागत है फ्रेया।' फिल्म के डायरेक्टर माइकल बे सिर्फ बड़ी फिल्मों के डायरेक्टर नहीं हैं बल्कि जानवरों के हक की लड़ाई लड़ने वाले काबिल वकील भी हैं।
Found this in the news last week in the UK. We gave the Loneliest Dog, a role in Transformers. (1/3) pic.twitter.com/u4NIBRmvPH
— Michael Bay (@michaelbay) June 2, 2016
Freya, has epilepsy and has been in a shelter her whole 6 year life.We are also going to find her a home. (2/3) pic.twitter.com/JVLXnvRTU8
— Michael Bay (@michaelbay) June 2, 2016
If not she will come to my house. Welcome to the cast Freya! (3/3) #Transformers pic.twitter.com/x9YJoP9eq4
— Michael Bay (@michaelbay) June 2, 2016
फिल्म यूके और यूएस में 23 जून 2017 को रिलीज होगी
हालांकि, अभी तक यह त नहीं हुआ है कि फ्रेया का रोल एक कुत्ते का ही होगा या फिर फ्रेया भी अन्य कैरेक्टर्स की तरह ही स्पीडबोट चलाती नजर आएगी या फिर उसे भी रोबोटिक स्टाइल में पेश किया जाएगा। फ्रेशफील्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर ने फ्रेया को फिल्म में कास्ट किए जाने को लेकर खुशी जाहिर की है। फिल्म यूके और यूएस में 23 जून 2017 को रिलीज होगी।