फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   bangladesh to hand over jailed ulfa leader to india

चेतिया को भारत के हवाले करेगा बांग्लादेश

Fri, 28 Sep 2012 12:53 AM IST
ढाका/एजेंसी
ढाका/एजेंसी Updated Fri, 28 Sep 2012 12:53 AM IST
विज्ञापन
bangladesh to hand over jailed ulfa leader to india
भारत की ओर से लंबे वक्त से की जा रही मांग पर गौर करते हुए बांग्लादेश की सरकार ने उल्फा नेता अनूप चेतिया को वापस भेजने का फैसला किया है। बांग्लादेश के गृह मंत्री मोहिउद्दीन खान आलमगीर ने कहा, ‘चेतिया को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।’ गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चेतिया को प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया कई महीने पहले शुरू हुई थी और इसे अभी पूरा होना बाकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि नहीं है। एक मौजूदा समझौते के तहत दोनों देश एक दूसरे के यहां बंद कैदियों का आदान-प्रदान करते हैं, हालांकि इसके लिए कैदियों की यह सहमति जरूरी होती है कि वे अपने देश में शेष सजा पूरी करना चाहते हैं। इस अधिकारी ने कहा, ‘अवैध घुसपैठ के मामले में जेल की सजा पूरी होने के बावजूद चेतिया को सौंपने के लिए कुछ कानूनी प्रक्रियाओं को पूरी करने की जरूरत है।’
विज्ञापन


चेतिया को 1997 में बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया था और घुसपैठ, फर्जी पासपोर्ट एवं अवैध रूप से विदेशी मुद्रा रखने के मामले में सात साल की सजा पूरी होने के बाद से उसे हिरासत में रखा गया है। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग के प्रवक्ता से चेतिया के प्रत्यर्पण के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि भारत ढाका से लगातार बिना किसी ‘प्रत्यर्पण संधि’ के ही चेतिया के प्रत्यर्पण के लिए कह रहा था। डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि की तैयारियां चल रही हैं, ढाका भी भारत में छिपे अपने कुछ नागरिकों का प्रत्यर्पण चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed