अमेरिकी सैनिकों की तैनाती पर तालिबान की धमकी, 'कब्रिस्तान बन जाएगा अफगानिस्तान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालिबान ने अफगानिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका के कारण वहां कब्रिस्तान बन जाएगा। तालिबान ने कहा कि अमेरिका को युद्ध के बदले में किसी और रणनीति के बारे में सोचना चाहिए। आपको बता दें कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में एक हजार सैनिकों को भेजने का रास्ता साफ कर दिया है।
पढ़ें: अफगानिस्तान में ट्रंप ने मांगी भारत की मदद, कहा- नहीं दोहराएंगे इराक वाली गलती
अफगानिस्तान में तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अगर अमेरिका ने अफगानिस्तान से सेना नहीं हटाई तो अफगानिस्तान 21वीं सदी के लिए कब्रिस्तान बन जाएगा। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अमेरिका को युद्ध की बजाय किसी और रणनीति के बारे में सोचना चाहिए।
मुजाहिद ने कहा कि अगर अमेरिका का एक भी सैनिक यहां रहा तो हमारा जिहादी मिशन जारी रहेगा। वहीं व्हाइट हाउस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अफगानिस्तान में रक्षा सचिव को पहले ही 3900 सैनिकों को तैनात करने के लिए अधिकृत किया था।
पढ़ें: अफगानिस्तान में महिलाओं के वर्जिनिटी टेस्ट पर रोक की मांग
अमेरिकी सैनिको को बर्बाद कर रहे ट्रंप!
मुजाहिद ने यह भी कहा कि ट्रंप की ओर से दिए गए भाषण में कुछ भी नया नहीं है। सीनियर तालिबानी कमांडर ने कहा कि ट्रंप अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की तरह आक्रामक व्यवहार कर रहे हैं। वह केवल अमेरिकी सैनिकों को बर्बाद कर रहे हैं।
तालिबानी कमांडर ने यह भी कहा कि हम जानते हैं कि हमारे देश की रक्षा कैसे करनी है, यहां कुछ भी बदलने वाला नहीं है। AFP को फोन पर दिए इंटरव्यू में कमांडर ने कहा कि हमें किसी बात का डर नहीं है। हम अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे।